
संयुक्त चेकिंग टीम ने की कार्रवाई
KYC अभियान का व्यापक असर दिखने लगा है। उपभोक्ताओं में बढ़ोतरी हो रही है, वहीं दूसरी ओर अवैध कनेक्शन धारकों पर भी जमकर कार्रवाई हो रही है। मथुरा में केवाईसी अभियान चलाया जा रहा था। शाही ईदगाह परिसर में उपखंड अधिकारी मसानी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व विद्युत परिवर्तन दल, मथुरा ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसके तहत शाही ईदगाह परिसर में अवैध कनेक्शन से विद्युत का उपयोग पाया गया।
संयुक्त चेकिंग टीम ने की कार्रवाई
संयुक्त टीम ने वैध कनेक्शन काट दिया। विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के अंतर्गत एंटी थेफ्ट में थाना कृष्णा नगर में प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं नियमानुसार राजस्व निर्धारण किया गया। उसके बाद निर्धारित किए गए राजस्व का भुगतान शाही ईदगाह मस्जिद कमेटी के सचिव तवनीर अहमद से वसूला गया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ के विद्युत उपभोक्ताओं को मिली सौगात
कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट ने की थी शिकायत
विद्युत विभाग ने यह कार्रवाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के माध्यम से मिली शिकायत के बाद की गई है। शिकायती पत्र में कहा गया है कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति में अनाधिकृत रूप से बिजली चोरी की जा रही है। सचिव तनवीर के नेतृत्व में दर्जनों से अधिक लोग बिजली की मुख्य आपूर्ति के लिए तार डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं।पत्र में यह भी लिखा गया है कि ईदगाह में न तो मीटर है, न ही बिल और न ही बिजली का कोई रजिस्टर्ड कनेक्शन है।
विद्युत विभाग की कार्रवाई से कनेक्शन धारकों में खुशी
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के माध्यम से मांग की गई कि शाही मस्जिद ईदगाह प्रबंध समिति के विरोध सख्त कार्रवाई की जाए। गलत तरीके से मीटर रीडिंग का उपयोग किया गया है। बिजली की गणना कर उनसे नुकसान की भरपाई कराई जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इसी को देखते हुए संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटकर जुर्माना भी वसूला है।
Updated on:
5 Feb 2023, 6:13 PM IST
Published on:
5 Feb 2023, 6:08 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.