
Escort Service Call Girl
लखनऊ. जिस्मफरोशी के धंधें से जुड़ी कॉल गर्ल्स और उनके एजेंटों द्वारा कई बार ग्राहकों को शिकार बनाने के मामले सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार कुछ उल्टा ही हुआ। एक गिरोह ने कॉल गर्ल्स और उनके एजेंटों को निशाना बनाना शुरु कर दिया। पुलिस के हत्थे एक गिरोह चढ़ा है, जो हाईप्रोफाइल कॉल गर्ल्स और उनके एजेंटों को बुलाता था, फिर लड़कियों के साथ मौज करने के बाद उन्हें व एजेंट को पुलिस का रौब दिखा लूट कर फरार हो जाता।
एस्कॉर्ट सर्विस देने वालों का बनाते थे शिकार
एस्कॉर्ट सर्विस, जिस्मफरोशी या कॉल गर्ल्स का धंधा काफी तेजी से फैल रहा है। इसी की आड़ में बदमाशों का भी धंधा काफी बढ़ रहा है। दरअसल राजधानी की पुलिस ने ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो कॉल गर्ल्स और उनके एजेंट को बुलाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। खुद गलत धंधे में होने के कारण पीड़ित इसी पुलिस में शिकायत भी नहीं करते थे। लखनऊ की चिनहट पुलिस ने राहुल और अनिल को गिरफ्तार किया है।
पहले मौज लेते फिर पुलिस की वर्दी पहन लूट
यह गिरोह यूपी समेत कई राज्यों की कॉल गर्ल्स को बुलाता था। ज्यादातर मंहगी कॉल गर्ल्स के लिए एस्कॉर्ट सर्विस देने वालों से संपर्क करते थे। इसके बाद कॉल गर्ल्स के आने पर यह लोग पहले मौज मस्ती करते थे। फिर कुछ लोग यूपी, बिहार और दिल्ली पुलिस की वर्दी पहन कर पहुंच जाते फिर कॉल गर्ल्स और उनके एजेंट को अदब में लेते। इन्हें हिरासत में लेने का झूठा नाटक कर दूर सुनसान एरिया में ले जाते, फिर उनसे लूटपाट करते। फिर उनकों हाईवे या सड़क किनारे फेंककर फरार हो जाते थे।
40 ज्यादा शिकार, नहीं दर्ज कराते थे एफआईआर
आरोपियों के मुताबिक यह अब तक कॉल गर्ल्स को बुलाकर अब तक करीब 40 से ज्यादा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पीड़ित खुद एस्कॉर्ट सर्विस जैसे गलत धंधें से जुड़े होते थे, इसलिए अपराध होने के बाद भी यह पुलिस के सामने आकर शिकायत नहीं देते हैं।
6 राज्यों के बाद फैजाबाद में होनी थी वारदात
एसएसपी लखनऊ दीपक कुमार के अनुसार यह गिरोह दिल्ली, बिहार, उड़ीसा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों में वारदात को अंजाम दे चुका है। वहीं यूपी के लखनऊ, रायबरेली, गोरखपुर, इलाहाबाद समेत कई जिलों में एस्कॉर्ट सर्विस देने वाले शिकार हो चुके हैं। वहीं अब इनका अगला शिकार फैजाबाद में होने वाला था। उससे पहले इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
जाने क्या है एस्कॉर्ट सर्विस
विदेशों की तरह भारत में भी एस्कॉर्ट सर्विस का धंधा तेजी से फैलता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एस्कॉर्ट सर्विस चलाने वाले अपने ग्राहकों को घर बैठे इंटरनेट व वॉट्सऐप लड़कियों की तस्वीर भेजते हैं। इसके बाद सर्विस देने वाले द्वारा घंटे व दिन या रात के हिसाब से रेट बताया जाता है। सौदा तय होने पर कॉर्ल गर्ल्स को निश्चित पते पर भेज दिया जाता है। फिर काम पूरा होने के बाद ग्राहक एजेंट या कॉल गर्ल्स को पैसे दे देते हैं।
Published on:
16 Nov 2017 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
