14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अफवाह : वसीम रिजवी के मरने की फर्जी खबर सोशल मीडिया पर वायरल, आखिर कहां लगा है यह पत्थर

- अब शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन नहीं रहे वसीम रिजवी - रिजवी को कई बार फोन पर मिल चुकी हैं जान से मारने की धमकियां

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Neeraj Patel

Dec 28, 2020

2_2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. शिया वक्फ बोर्ड (Shiya Baqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) के कब्र की एक फोटो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वसीम रिजवी के मर जाने की फर्जी खबर (Fake News) सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में कब्र पर लगने वाले पत्थर में वसीम रिजवी की तस्वीर भी दर्शाया गया। इसके बाद वसीम रिजवी की फोटो लगी कब्र के पत्थर को कुछ शरारती तत्वों ने वायरल कर दिया। अब सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर यह पत्थर कहां लगा है। इसका पता लगाया जा रहा है।

वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) की इस कब्र के पत्थर पर लिखा है इस 'अंजुमन में आपको भी आना है एक बार, दीवारों दर को गौर से पहचान लीजिए। बाकायदा इस पत्थर पर वसीम रिजवी के घर का पता भी दर्ज कराया गया हालांकि, यह पत्थर कहां पर लगाया गया है। इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो से चर्चाएं गर्म है। हालांकि, वसीम रिजवी की तरफ से अभी तक कोई भी बयान नहीं आया है।

गौरतलब है कि वसीम रिजवी शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर उनके निशाने पर मदरसे और कट्टर विचारधारा वाले मुसलमान (Muslim) रहते थे। उनकी इन्हीं बेबाक बयानबाजी की वजह से वसीम रिजवी को कई बार फोन पर जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी हैं। फिलहाल वसीम रिजवी इस समय शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन नहीं है, उनका कार्यकाल खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें - बारातियों के डांस में मशगूल थे लोग, अचानक मच गई चीख-पुकार, गांव में लगानी पड़ी पुलिस