एसटीएफ (STF) ने एक फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया था, जिसमें बिल्डरों और एलडीए के कर्मचारियों की मिलीभगत सामने आई थी। इस मामले में एलडीए के तीन रिटायर्ड और चार कार्यरत कर्मचारियों की संलिप्तता उजागर हुई है। शुरुआती जांच में छह कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, जबकि अन्य पर भी जल्द ही गाज गिर सकती है।