
लखनऊ. फेयरवेल का मतलब होता है 'गुड बाय'। लेकिन ये वो गुड बाय होता है, जहां उदासी से नहीं बल्कि एक स्माइलिंग फेस के साथ जूनीयर्स अपने सीनियर्स को अलविदा करते हैं। फेयरवेल में अक्सर डांस, नाच, गाना और ढेर सारा धमाल होता रहता है। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला एम वी मीडिया इंस्टीट्यूट में, जब फाइनल ईयर स्टूडेंट्स को अंगारा लाउंज में फेयरवेल पार्टी दी गयी। इस पार्टी में इंस्टीट्यूट से जाने वाले सभी छात्रों को उनकी प्रतिभा एवं व्यक्तित्व को ध्यान में रखते हुए टायटल दिए गए।
मनोरंजक प्रोग्राम्स ने किया सबको एंटरटेन
इस फेयरवेल पार्टी को खास बनाने के लिए इंट्रेस्टिंग प्रोग्राम्स जैसे पेपर डां, और सिपिंग द स्ट्रॉ जैसे खेलों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही रैंप वॉक भी हुआ, जिसमें स्टूडेंट्स ने अपना टैलेंट दिखाया। पार्टी में खूब सारी मस्ती और धमाल हुआ। अंत में दिए गए विदाई संदेश और ग्रुप डांस ने पूरे कार्यक्रम में जान फूंक दी। जिसे देखकर कुछ छात्र भावुक हो गए। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों के साथ-साथ एम वी मीडिया इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर शिवानी त्रिवेदी भी मौजूद रहीं। उन्होंने छात्रो को कभी हार न मानने की सीख दी साथ ही उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। इसी के साथ उन्होंने जिंदगी में ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने की भी सीख स्टूडेंट्स को दी।
स्टूडेंट्स को पसंद आया पुस्तक मेला
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में चल रहे पुस्तक मेले में विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य विश्वविद्यालयों/महाविद्यालयों के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर इस विश्वविद्यालय के कई शिक्षकों ने पुस्तकों का चयन किया। साथ ही कई पब्लिशर्स द्वारा ई-बुक की प्रदर्शनी भी लगायी गयी जिसका लाभ सभी संकाय सदस्यों के साथ-साथ विद्याथियों द्वारा भी उठाया गया। यह पुस्तक मेला तीन दिन यीनी कि दिनांक 02 व 03 मई 2018 को भी चलेगा।
Published on:
02 May 2018 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
