
आज यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सरकार और पुलिस काफी सख्त है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। शुक्रवार को हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर किसी ने अफवाह उड़ा दी कि पेपर फिर से लीक हो गया है। हालांकि ये खबर बिल्कुल झूठी थी। उन पर ये आरोप है कि उन्होंने पेपर लीक की आधारहीन अफवाह फैलाई है।
इस मामले में इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार की तहरीर पर हुसैनगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री यासर शाह के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने पूर्व मंत्री यासर शाह के खिलाफ भी FIR दर्ज किया है। उन पर ये आरोप है कि उन्होंने पेपर लीक की आधारहीन अफवाह फैलाई है।
एफआईआर के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों ने टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया के जरिए प्रश्न पत्र लीक की अफवाह फैला रहे हैं। जिनका उद्देश्य धन की करना और सरकार की छवि खराब करना है। शिकायतकर्ता ने सोशल मीडिया की आईडी को एफआईआर में लिखा है। बता दें कि STF ने गोरखपुर से एक महिला कॉन्स्टेबल समेत 4 को पकड़ा है। महिला बांसगांव की रहने वाली है। शिकायत मिलते ही STF की टीम महिला के घर पहुंची और उसे पकड़ा।
Updated on:
23 Aug 2024 12:56 pm
Published on:
23 Aug 2024 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
