3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के होटल विराट इंटरनेशनल में लगी भीषण आग, कई लोग गंभीर रूप से झुलसे, सब कुछ जलकर राख

इस आग में लखनऊ का होटल विराट इंटरनेशनल पूरी तरह जलकर राख हो गया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 19 Jun 2018, 8:43 AM IST

Fire in hotel virat international Charbagh railway station lucknow

लखनऊ के होटल में लगी भीषण आग, सब कुछ जलकर हुआ खाक, कई लोग गंभीर रूप से झुलसे

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल विराट इंटरनेशनल में भयंकर आग लग गई। इस आग में होटल विराट इंटरनेशनल पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

आग में कई लोग गंभीर रूप से झुलसे

आग इतनी भयंकर है कि इसमें करीब 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं होटल में अभी भी कई पर्यटकों के बेहोश और फंसे होने की आशंका है। चश्मदीदों की मानें तो होटल के अंदर अचानक तेज धमाका हुआ और उसके बाद धू-धूकर आग की लपटें उठीं। वहीं होटल की आग बुझाने के लिए दमकल की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक ये होटल बिना मानकों के अवैध तरीके से चल रहा था।

बेसमेंट से ऊपर की तरफ गई आग

वहीं एसएसपी दीपक कुमार के मुताबिक बेसमेंट में लगने के बाद आग ऊपर की तरफ गई है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट की आशंका लग रही है। एसएसपी ने बताया कि होटल में करीब 35 से 40 लोग रुके थे। आग लगने के बाद इन लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह से कई लोग बेहोश हो गए हैं, जिनको बचाकर बाहर लाया जा रहा है। अभी फिलहाल तीसरी मंजिल पर रेस्क्यू का काम जारी है।

होटल प्रबंधन के लोग फरार

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि सुबह तड़के करीब साढ़े पांच बजे आस-पास के लोगों ने होटल से धुआं निकलते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना करीब सवा 6 बजे मिली। फिलहाल होटल में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। वहीं होटल में आग के बाद से ही होटल प्रबंधन के लोग फरार हो गए हैं। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी।