3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

उत्तर प्रदेश में रफ्तार का कहर जारी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 18 Jun 2018, 6:46 PM IST

road accident

सड़क हादसे में दो की मौत, आधा दर्जन घायल

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में रफ्तार का कहर जारी है। रविवार देर रात फजलगंज इलाके में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे छह लोगों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में छह लोग गंभीर घायल हुए हैं। कार पर कांग्रेस का झंडा लगा था। वहीं, सोमवार सुबह फर्रुखाबाद में हुए सड़क हादसे में दो मौत हो गई। यहां भी तेज रफ्तार कार ने जॉगिंग कर रहे तीन युवकों को रौंद दिया।

फर्रुखाबाद में आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सेवला चौराहे के पास एक अनियंत्रित कार ने सुबह की दौड़ लगा रहे तीन युवकों को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। पुलिस ने कार और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि ये सभी मृतक नेनाना ब्राह्मण गांव के हैं। बच्चे रोज दौड़ लगाने जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस ने मौके पर दौड़ लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदीप और भानूके शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। वहीं पुलिस ने कार और कार चालक को हिरासत में ले लिया है। मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गंभीर घायल मोहित को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सपाइयों ने कहा कार्रवाई नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में कांग्रेस झंडा लगी कार से एक्सीडेंट मामले में समाजवादी पार्टी ने बड़ी चेतावनी दी है। पूर्व विधायक सतीश निगम ने कहा कि अगर जल्द आरोपी नहीं पकड़े गये तो समाजवादी पार्टी थाने का घेराव करेगी। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा विधायक नीलिमा कटियार भी मौके पर पहुंची और दुख प्रकट करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।