script

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत नाजुक

locationलखनऊPublished: Mar 03, 2021 08:23:33 am

बेटे को गोली लगने की सूचना मिलते ही पिता और सांसद कौशल किशोर और उनकी पत्नी जयदेवी समेत तमाम भाजपा के बड़े नेता फौरन ट्रामा सेंटर पहुंचे।

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत नाजुक

भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, ट्रामा सेंटर में भर्ती, हालत नाजुक

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में मंगलवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। यहां मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के 30 वर्षीय बेटे आयुष को गोली मार दी। जानकारी के मुताबिक मड़ियांव थाना क्षेत्र के छटे मील पर बाइक सवार बदमाश आये और मोहनलालगंज से बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली मार कर फरार हो गए। वहीं इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर भारी पहुंची पुलिस पहुंची और घायल आयुष को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं बेटे को गोली लगने की सूचना मिलते ही पिता और सांसद कौशल किशोर और उनकी पत्नी जयदेवी समेत तमाम भाजपा के बड़े नेता फौरन ट्रामा सेंटर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी है और गोली किसने मारी इसका पता लगाने में जुटी है।
दाहिने हाथ को भेदते हुए निकली गोली

एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक आयुष रात करीब 2.45 बजे मड़ियांव होकर घर लौट रहा था। छठा मील के पास पहुंचने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली आयुष के दाहिने हाथ को भेदते हुए निकल गई। एडीसीपी के मुताबिक घायल आयुष को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आयुष फिलहाल बयान देने की हालत में नहीं है।
सीसीटीवी फुटेज तलाशने में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आयुष की हालत अभी नाजुक लेकिन स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमला कर भागे बदमाशों को पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आयुष पर पहले भी हमला हो चुका है। ऐसे में रंजिश के चलते वारदात किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
बेटे ने की थी लव मैरिज

वहीं इस वारदात को लेकर भाजपा सांसद कौशल किशोर ने कहा कि आयुष ने लव मैरिज की थी। इसकी वजह से वह हमसे अलग भिटौली के करीब रहता है। सुबह लगभग 2 बजे वह अपने साले के साथ बाहर निकला था। इसी बीच किसी ने उसे गोली मार दी। वह हमलावर की शक्ल देख नहीं पाया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हमारा सहयोग कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो