2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

254 एकड़ में स्थापित होगा प्रदेश का पहला रेल पार्क, बुलेट ट्रेन के कोच भी होंगे तैयार

प्रदेश के फतेहपुर जिले में 254 एकड़ की जमीन पर प्रदेश का पहला रेल पार्क स्थापित किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
kk

254 एकड़ में स्थापित होगा प्रदेश का पहला रेल पार्क, बुलेट ट्रेन के कोच भी होंगे तैयार

लखनऊ. प्रदेश के फतेहपुर जिले में 254 एकड़ की जमीन पर प्रदेश का पहला रेल पार्क स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रेल पार्क इन्वेस्टर्स मीट के उद्घाटन के दौरान ये घोषणा की। इस रेल पार्क में 2500 करोड़ रुपए से अधिक निवेश और 20 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। ये प्राइवेट पार्क एबीए ग्रुप(निजी कंपनी) तैयार करेगा। इस दौरान इन्वेस्टर्स मीट में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व राज्य मंत्री सुरेश राणा के अलावा कई बड़े रेल अधिकारी उपस्थित रहे।

पहले यूपी में निवेश से डरते थे लोग

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यूपी में असीम संभावनाएं हैं। पहले लोग प्रदेश में निवेश करने से डरते थे लेकिन अब माहौल बदल चुका है। इन्वेस्टर समिट के बाद से लगातार निवेश के प्रस्ताव आ रहे हैं। दिसंबर में प्रदेश सरकार एक लाख करोड़ से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी करेगी। सीएम बोले पहले जिस जिले में ये रेल पार्क बनने जा रहा सीएम बोले, ऐसे जिले हैं जो विकास के पैमाने पर पिछड़े,फतेहपुर उनमे से एक,8 जिलों के विकास के लिए नीति आयोग की मदद से विकास का नया रास्ता बनाया है,फतेहपुर को हमने एक मेडिकल कालेज दिया है,मेडिकल कालेज से भी निवेश और रोजगार देगा,फतेहपुर में रेल पार्क निवेश लाएगा।

रेल कोच फैक्ट्री को भी होगा लाभ

इस दौरान योगी बोले सीएम बोले सरकार ने इन्वेस्टर्स फ्रेंडली पालिसी बनाई है,रेल के क्षेत्र में रेलवे ने व्यापक निवेश का ऐलान किया है,फतेहपुर का निजी क्षेत्र का रेल पार्क निवेश में मदद करेगा वहीं रायबरेली स्थित रेलकोच कारखाना लालगंज के महाप्रबंधक सुनीत शर्मा ने कहा कि रेल कोच फैक्ट्री को भी इस रेल पार्क से काफी लाभ मिलेगा। वहां पर मेट्रो कोच व बुलेट ट्रेन के भी कोच तैयार करने की योजना बनाई जा रही है। लालगंज कोच फैक्ट्री से रेल पार्क महज 24 किलोमीटर दूरी पर तैयार किया जाएगा।

112 कंपनियां निवेश को तैयार

फतेहपुर में बनने वाले रेल पार्क में 2500 करोड़ के निवेश के जरिए करीब 20 हजार लोगों के रोजगार का रास्ता खुलेगा। इस पार्क में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश करने के लिए छोटी बड़ी करीब 112 कंपनियां तैयार हैं।रेल पार्क के तहत 216 एकड़ में चार श्रेणी के 71 प्लाट एवं शेष 25 एकड़ भूमि में मूलभूत सुविधाएं विकसित होंगी। मूलभूत सुविधाओं के तहत 24 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क और चहारदिवारी सहित हेल्थ सेन्टर, कैन्टीन, जनरल स्टोर, पुलिस एवं फायर स्टेशन, कन्ट्रोल एवं गार्ड रूम, कम्युनिटी सेन्टर शामिल हैं। एबीए, इन्फ्राटेक को इसे विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

पॉलिसी के तहत कई तरह की छूट

फतेहपुर में बन रहे इस पहले प्राइवेट इंडस्ट्रीयल पार्क में राज्य सरकार की पॉलिसी के तहत कई तरह की छूट का भी प्राविधान किया गया है। इसके तहत इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन खरीदने पर लिए गए कर्ज के ब्याज पर 50 फीसदी की सब्सिडी मिलेगी। कर्मचारियों के लिए हॉस्टल और डॉर्मटॉरी बनाने के लिए ब्याज पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

यह प्रमुख कंपनियां निवेश को तैयार

हिंदुस्तान फाईबर ग्लास, जिंदल समूह, इंदिरा इंडस्ट्रीज,पेन्नार समूह, नीको, चैन्नई राधा इंजीनियरिंग, देवास मेटल्स सर्विस, डूराटफ ग्लास, रेलटेक, फेबले ट्रांसपोर्ट, ज्यूमेक्स इक्युपमेंटस, ओमेक्स आटो।