23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनेरश यादव का निधन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

Nov 22, 2016

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे।

रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे थे। उन्हें 18 नवंबर को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर के बाद मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दुख जताया है।

व्यापमं घोटाले में नाम आने से विवादों में थे

चिकित्सकों के मुताबिक, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को उनके गृह जिले आजमगढ़ में किया जाएगा।

गौरतलब है कि सितंबर में रामनरेश यादव का मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद का कार्यकाल समाप्त हुआ था। वह मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले में नाम आने के बाद से विवादों में थे।

आजमगढ़ जिले के आंधीपुर गांव में हुआ था जन्म

लंबे समय से बीमार चल रहे यादव को सांस लेने में दिक्कत के बाद पीजीआई में भर्ती करवाया गया था। रामनरेश यादव आजमगढ़ जिले के फूलपुर तहसील के आंधीपुर गांव के निवासी थे।

वह 1977 में जनता दल की सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और लगभग दो साल तक यूपी के सीएम पद रहे थे।

इसके बाद आठ सितंबर, 2011 को वह मध्य प्रदेश के राज्यपाल बने और आठ सितंबर, 2016 को उनका कार्यकाल समाप्त हुआ था। उन्होंने ने आजमगढ़ कोर्ट में वकील के तौर प्रैक्टिस भी की थी।