11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदरसे में नियुक्ति नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। मगर असद का इंटरव्यू नहीं हुआ।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Dec 08, 2023

मदरसे में नियुक्ति नाम पर  5 लाख की धोखाधड़ी

मदरसे में नियुक्ति नाम पर 5 लाख की धोखाधड़ी

गोण्डा स्थित एक मदरसे में नियुक्ति कराने का दावा कर मो. असद से 5 लाख की धोखाधड़ी की गई। पीड़ित ने ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बालागंज निवासी मो असद की पहचान गोंडा निवासी मुबीन से है। कुछ वक्त पूर्व आरोपी ने बताया कि गोण्डा खरगपुर स्थित मदरसे में शिक्षक पद पर नियुक्ति होनी है।

यह भी पढ़े : 69000 शिक्षक भर्ती मामले में मुखिया से है उम्मीद : पल्लवी पटेल

मुबीन ने प्रबंध समिति से सम्पर्क होने का दावा कर नौकरी लगवाने के बदले पांच लाख रुपये लिए। इसके बाद इन्दिरा भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया। मगर असद का इंटरव्यू नहीं हुआ। शक होने पर पीड़ित ने छानबीन की तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

यह भी पढ़े : कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ: 21 दिसंबर को यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन करेगा बड़ा आंदोलन

मुबीन की सच्चाई सामने आने पर पीड़ित ने एसीपी चौक से शिकायत की, जिनके निर्देश पर ठाकुरगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।