
सीएम योगी ने चलाया चरखा, 'रामधुन' गाकर दिया अहिंसा का संदेश
लखनऊ. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पूरे प्रदेश भर में धूम-धाम से मनाई गई। इस मौके पर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने न सिर्फ चरखा चलाया बल्कि राम धुन भी गाते दिखे। राजधानी लखनऊ में हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर मंगलवार सुबह राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माल्यार्पण करने पहुंचे। इस मौके पर राज्यपाल और सीएम ने यहां रामधुन गाया फिर गांधी आश्रम में चरखा चलाकर उन्हें याद किया। वहीं अवध शिल्प ग्राम में हुए कार्यक्रम में एशियाई खेलों में हिस्सा लेने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।
सीएम व राज्यपाल ने बापू को कुछ यूं किया याद
गांधी जयंती के मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गांधी जी के सत्य, अहिंसा और विश्व बंधुत्व के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी जी के विचारों से पूरी दुनिया में शांति और सद्भाव का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सत्य और अहिंसा के माध्यम से उनके नेतृत्व में चला भारतीय स्वाधीनता आंदोलन विश्व के इतिहास में विलक्षण है। वहीं सीएम योगी ने कहा कि गांधी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण देश और मानव सेवा में व्यतीत हुआ। गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है, इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा दी। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वच्छ भारत के उनके स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वच्छता का उनका दर्शन देश की समृद्धि का वास्तविक मार्ग हो सकता है।
स्वच्छता अभियान को सराहा
सीएम ने कहा कि गांधी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण देश और मानव सेवा में व्यतीत हुआ। चरखे, खादी और स्वदेशी के माध्यम से उन्होंने स्वावलंबन और श्रम की गरिमा को स्थापित किया. गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है, इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा दी। सीएम ने कहा कि गांधी जी के जीवन का प्रत्येक क्षण देश और मानव सेवा में व्यतीत हुआ। गांधी जी का मानना था कि साफ-सफाई ईश्वर की भक्ति के बराबर है, इसलिए उन्होंने लोगों को स्वच्छता बनाए रखने की शिक्षा दी। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार स्वच्छ भारत के उनके स्वप्न को साकार करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। स्वच्छता का उनका दर्शन देश की समृद्धि का वास्तविक मार्ग हो सकता है।
बता दें कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पॉलिथीन व प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबन्ध के तीसरे चरण में सभी तरह की पॉलिथीन के प्रयोग, निर्माण, बिक्री, वितरण, भंडारण, परिवहन, आयात और निर्यात प्रतिबंधित कर दिया गया है। अब 50 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाली पॉलिथीन कैरीबैग का इस्तेमाल भी नहीं हो सकेगा।
खिलाडियों का हुआ सम्मान
जकार्ता में हुए एशियाई और गोल्डकोस्ट में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाले प्रदेश के खिलाडिय़ों को सरकार मंगलवार को अवध शिल्प ग्राम में सम्मानित किया। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाडिय़ों को नकद धनराशि प्रदान की। स्वर्ण पदक हासिल करने वाले पूनम यादव, जीतू राई और सौरभ चौधरी को 50-50 लाख रुपये दिए गए। खेल निदेशक आरपी सिंह के अनुसार राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में यूपी के 62 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। सभी को पुरस्कृत किया गया। समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले पैरा खिलाड़ी सचिन चौधरी को भी सरकार ने सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार हो रहा है कि प्रदेश में प्रदेश के खिलाड़ियों को एक मंच पर 6 करोड़ दिए गए है , यह अभी कम हौ पर यह पहली बार था आगे औऱ अच्छा होगा। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्पोर्ट्स के क्षेत्र में छलांग लगाई है आज उन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। खिलाड़ी आप मेडल लेकर आईये हमारी टीम उनका सहयोग करेगी।प्रदेश सरकार उनको सम्मानित करके खुद को सम्मानित महसूस कर रही है।
Published on:
02 Oct 2018 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
