
छह घंटे की पूछताछ में गायत्री प्रजापति का हुआ यह हाल, बंद कमरे में किये ऐसे खुलासे, बढ़ी मुसीबत
लखनऊ.प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) की सात सदस्यीय टीम ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) से छह घंटे तक लगातार पूछताछ की। केजीएमयू (KGMU) में भर्ती गायत्री से ईडी की पूछताछ का सिलसिला लगभग छह घंटों तक चलता रहा। इस दौरान ईडी (ED) ने गायत्री द्वारा आवंटित खनन के पट्टों से लेकर पट्टाधारकों और खनन पट्टों में अनियमितता से कमाई के बारे में सवाल किए। इनके जवाब देने में गायत्री प्रजापति के पसीने छूट गए।
बंद कमरे में गायत्री से पूछताछ
ईडी की टीम के पास सवालों की सूची के साथ ही अवैध खनन मामले की जांच में अब तक सामने आए सबूतों की जानकारी भी थी। मामले की जांच के दौरान ईडी गायत्री की संपत्तियों का ब्योरा जुटा चुकी है। ईडी को इस बात के भी सबूत मिले हैं कि उनकी संपत्ति पिछले कुछ सालों में कई गुना बढ़ गई। यह सबूत हासिल होने के बाद ही ईडी ने अदालत से गायत्री से पूछताछ के लिए अर्जी लगाई थी।
पट्टों के आवंटन का क्या था आधार
ईडी ने अपनी पूछताछ में गायत्री प्रजापति से पूछा कि जिन पट्टों के आवंटन में अनियमितता साबित हो चुकी है, उनके आवंटन के पीछे क्या आधार था। आखिर किन वजहों से नियमों की अनदेखी की गई। इसके लिए किस-किसने सिफारिश की और पट्टों के आवंटन से किसे क्या लाभ मिला। हालांकि गायत्री प्रजापति इनमें से कई सवालों के जवाब देने में आनाकानी करते रहे। पूछताछ का सिलसिला आज भी जारी है और अभी दो दिन और चलेगा।
नहीं दिये सवालों के साफ जवाब
ईडी सूत्रों के मुताबिक शुरुआती दौर में अधिक सवाल पट्टों के आवंटन और इस प्रक्रिया से जुड़े लोगों को लेकर किए गए। आवंटन में अनियमितता के मुद्दे पर गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) कुछ साफ बोलने से कतराता रहा। पट्टों के आवंटन के सिलसिले में गायत्री से उनके उन करीबियों के बारे में सवाल किए गए जिन्हें इससे फायदा मिला। हालांकि गायत्री प्रजापति ने इन सवालों का कोई साफ जवाब नहीं दिया।
खुद को बीमार बता रहे गायत्री
पूछताछ के दौरान ईडी के सामने गायत्री प्रजापति खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश में लगे रहे और कई सवालों को यह कहकर टालने की कोशिश की कि यह मामला पुराना होने की वजह से उन्हें ज्यादा याद नहीं है। इस दौरान गायत्री प्रजापति (Gayatri Prajapati) ने अपनी बीमारी का भी हवाला दिया।
कहां से आई इतनी संपति
हालांकि गायत्री से अभी उनके द्वारा बनाई गई संपत्तियों को लेकर सवाल किए जाने हैं। उनसे पूछा जाना है कि मंत्री बनने के बाद उन्होंने कितनी संपत्ति अर्जित की और यह धन कहां से आया। इस दौरान ईडी पूर्व मंत्री की संपत्ति का ब्योरा और उसके सबूत अपने साथ रखेगा ताकि गायत्री अगर गोलमोल जवाब दें तो ये सबूत उनके सामने रखे जाएं।
Published on:
17 Jul 2019 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
