लड़की के पिता कुतुबुद्दीन ने बताया कि उसने दामाद शाहे आलम और उसके परिवारजन को काफी समझाया मगर किसी ने एक न सुनी और मुझे जान से मारने की धमकी देने लगे। इसी बीच गुस्से में आकर शाहे आलम ने सबके सामने रुकसाना को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकल जाने को कह दिया। शादी के महज 24 घंटे के अंदर ही तलाक हो जाने पर परिवार पर मानों बिजली गिर गई। तलाक के बाद रुखसाना का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं घटना से आहत पिता ने थाने में लड़के के खिलाफ तहरीर दे दी।