राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार के मुताबिक कन्नौज की छिबरामऊ, लखीमपुर खीरी की गोला, सुल्तानपुर की करौंदीकला, हमीरपुर की सरीला और राठ, कुशीनगर की फाजिलनगर, चंदौली की शाहाबगंज, जौनपुर की डौभी, बरेली की मझगवां, बस्ती की कप्तानगंज, बिजनौर की कोतवाली, बुलंदशहर की जहांगीराबाद और गुलावटी क्षेत्र पंचायतों में प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने से यह पद खाली हुए हैं।