
Gold Silver Price Today
Gold Price: उत्तर प्रदेश में सोना-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर पर सोने के दाम में वृद्धि हुई है। आज देश में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 56,800 रुपये है, जबकि बीते दिन यह 56,650 रुपये था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत 61,960 रुपये है, जो कल 61,800 रुपये थी।
इतने रुपये चढ़ा सोना
लखनऊ में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 56,750 रुपये है। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 61,900 है। सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 75,300 है। वहीं, ये दाम कल 74,100 रुपये प्रति किलो था।
जानकारी के लिए बता दें कि उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं, लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
Updated on:
27 Oct 2023 05:18 pm
Published on:
27 Oct 2023 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
