29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Silver Rate: दिवाली 2025 तक 1 लाख के पार हो सकता है सोना, जानें अपने शहरों की ताजा कीमतें

Gold Silver Rate: दिवाली से पहले सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया है। बताया जा रहा है कि दिवाली 2025 तक और उछाल हो सकता है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Sanjana Singh

Oct 30, 2024

Gold Silver Rate

Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में इस साल सबसे तेज उछाल आया है और लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। सोने ने 81,000 रुपये का आंकड़ा छू लिया है और चांदी भी एक लाख रुपये तक पहुंच गई है। लखनऊ में 29 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का दाम 80,600 रुपए तो 22 कैरेट सोने का दाम 73,900 रुपए था। आइए जानते हैं कि जानकारों की राय क्या है...

जानकारों का कहना है कि अगर तेजी का यह दौर आगे भी जारी रहता है तो अगली दिवाली तक सोना एक लाख के पार पहुंच सकता है। चांदी की कीमत भी सवा लाख से 1.30 लाख का स्तर छू सकती है। इस लिहाज से आने वाले एक साल में चांदी की कीमतों में 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। चांदी के भाव 1.25 लाख से 1.30 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकते हैं। वहीं, सोना भी 20 फीसदी से अधिक का रिटर्न दे सकता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों में क्या है सोने की कीमत? (Gold Rate Today)

लखनऊ

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 73,900 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 80,600 रुपए

अयोध्या

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 73,900 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 80,600 रुपए

गाजियाबाद

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 73,900 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 80,600 रुपए

कानपुर

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 73,900 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 80,600 रुपए

वाराणसी

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 73,900 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 80,600 रुपए

सोने ने बीते पांच साल में पैसा दोगुना कर दिया

सोना वर्ष 2016 से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। मध्यम अवधि में इसके भाव 85,000 रुपये और लंबी अवधि में एक लाख रुपये तक जा सकते हैं। आंकड़े यह भी बताते हैं कि वर्ष 2019 में दिवाली पर सोना खरीदने वाले निवेशकों को इस साल तक करीब 103 प्रतिशत का मुनाफा मिला है। यानी पांच साल के अंदर उनका पैसा दोगुने से अधिक हो गया है। इस साल सोने ने 33 फीसदी का रिटर्न दिया है, जो 45 साल में सबसे ज्यादा है।

चांदी आगे भी सबसे ज्यादा जेब भरेगी

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते कई वर्षों से चांदी मुनाफा देने में सोने से आगे निकल रही है। वर्ष 2024 में अब तक इसने 40 फीसदी का सबसे अधिक रिटर्न दिया है। आने वाले साल में भी चांदी का प्रदर्शन सोने से बेहतर हो सकता है। कंपनी ने अनुमान लगाया है कि अगले 12 से 15 महीनों में चांदी की कीमत 1,25,000 रुपये प्रति किलो तक जा सकती है।

Story Loader