11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एनएचएआई में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जनरल मैनेजर से लेकर मैनेजर तक का क्या होगा वेतन? 

एनएचएआई में नौकरी का एक सुनहरा मौका है। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए लिंक लाइव कर दिया गया है। जानिए पूरी डीटेल।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Prateek Pandey

Aug 29, 2024

NHAI

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बढ़िया मौका है। एनएचएआई ने जनरल मैनेजर (तकनीकी) से लेकर मैनेजर (तकनीकी) के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है।

कैसे करें आवेदन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में नौकरी करने के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एनएचएआई में कुल 60 पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इसके लिए 22 अक्टूबर तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं। एनएचएआई भर्ती के लिए उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं। इनकी अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए।

किन पदों पर हो रही है भर्तियां: 

जनरल मैनेजर (तकनीकी)- 20 पद, डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी)- 20 पद, मैनेजर (तकनीकी)- 20 पद, कुल पदों की संख्या- 60 पद। एनएचएआई में चयन होने पर जनरल मैनेजर (तकनीकी) लेवल-13 (रु.123100-215900) / (पूर्व-संशोधित) पीबी-4 (रु.37400-67000) ग्रेड वेतन रु.8,700, डिप्टी जनरल मैनेजर (तकनीकी) लेवल-12 (रु.78800-209200) / (पूर्व-संशोधित) पीबी-3 (रु.15600-39100) ग्रेड वेतन रु.7600, मैनेजर (तकनीकी) लेवल-11 (रु.67,700- 2,08,700) / (पूर्व संशोधित) पीबी-3 (रु. 15,600- 39,100) ग्रेड पे रु. 6600 वेतन है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 1 लाख पदों पर भर्तियां, महिला अभ्यर्थियों के लिए कैसे खास है ये मौका?

उम्मीदवार एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध आवेदन फॉर्म भरकर और उसी पोर्टल पर जमा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद भरा हुआ आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट एनएचएआई को इस पते पर भेजना होगा।
-डीजीएम (एचआर/एडमिन.) – III, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, प्लॉट नंबर जी5 और 6, सेक्टर-10, द्वारका, नई दिल्ली – 110075