
Governor Anandiben Patel
Governor Anandiben Patel: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कार्यकाल 4 दिन बाद यानी 29 जुलाई 2024 को खत्म हो रहा है। 5 साल पहले 29 जुलाई 2019 को आनंदीबेन पटेल ने यूपी के राज्यपाल का कार्यभार संभाला था। ऐसे में सवाल यह है कि राज्य का अगला राज्यपाल किसे बनाया जाएगा।
आनंदीबेन पटेल उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से पहले छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। साल 1987 में वह राजनीति में आईं। इसके साथ ही, आनंदीबेन पटेल भाजपा में राज्य महिला मोर्चा की अध्यक्ष, राज्य इकाई की उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुकी हैं।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में अभी तक कोई ऐसा राज्यपाल नहीं रहा, जिसे पद की जिम्मेदारी दोबारा मिली हो। अगर यूपी की नई राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को बनाया जाता है तो वह ऐसा करने वाली पहली राज्यपाल होंगी। 2 मई साल 1949 से अब तक राज्य में कुल 24 राज्यपाल रहे चुके हैं, आइए देखते हैं उनके नामों की पूरी लिस्ट…
एचपी मोदी: 2-5-1949 से 25-1-1952
कन्हैया लाल माणिकलाल मुंशी: 2-6-1952 से 9-6-1957
वराहगिरी वेंकट गिरी: 10-6-1957 से 30-6-1960
डॉक्टर बी. रामकृष्ण राव: 1-7-1960 से 15-4-1962
विश्वनाथ दास: 16-4-1962 से 30-5-1967
बेजवाड़ा गोपाल रेड्डी: 1-5-1967 से 30-6-1972
जस्टिस श्रीकांत वर्मा: 1-7-1972 से 13-11-1972
अकबर अली खान: 14-11-1972 से 24-10-1974
डॉक्टर मारि चेन्ना रेड्डी: 25-10-1974 से 1-10-1977
गणपतराव देवजी तापसे: 2-10-1977 से 27-2-1980
चंदेश्वर प्रसाद नारायण सिंह: 28-2-1980 से 31-3-1985
मोहम्मद उस्मान आरिफ: 31-3-195 से 11-02-1990
बी. सत्य नारायण रेड्डी: 12-2-1990 से 25-5-1993
मोतीलाल वोरा: 26-5-1993 से 3-5-1996
मोहम्मद शैफी कुरैशी: 3-5-1996 से 19-7-1996 (प्रभार)
रोमेश भंडारी: 19-7-1996 से 17-3-1998
मोहम्मद शैफी कुरैशी:17-3-1998 से 19-4-1998 (प्रभार)
सूरज भान: 20-4-1998 से 23-11-2000
विष्णु कांत शास्त्री: 24-11-2000 से 2-7-2004
सुदर्शन अग्रवाल: 3-7-2004 से 7-7-2004
टीवी राजेश्वर: 8-7-2004 से 28-7-2009
बीएल जोशी: 29-7-2009 से 23-6-2014
अजीज कुरैशी: 23-6-2014 से 22-7-2014
राम नाईक: 22-7-2014 से 28-7-2019
Updated on:
25 Jul 2024 02:17 pm
Published on:
25 Jul 2024 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
