8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat Assembly Election 2022 : कांग्रेस का सफाया करने गुजरात जाएंगे यूपी भाजपा के 5 दिग्गज, जानें इनका नाम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के रण में भगवा पताका फहराने के लिए यूपी से पांच दिग्गज नेता गुजरात जाएंगे। और अपने राजनीतिक कौशल से गुजरात में कांग्रेस के किले को भेदने में मदद करेंगे। जानें इनका नाम  

3 min read
Google source verification
Gujarat Assembly Election 2022 : कांग्रेस का सफाया करने गुजरात जाएंगे यूपी भाजपा के 5 दिग्गज, जानें इनका नाम

Gujarat Assembly Election 2022 : कांग्रेस का सफाया करने गुजरात जाएंगे यूपी भाजपा के 5 दिग्गज, जानें इनका नाम

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) की तारीखें बस एक दो दिन में घोषित हो जाएंगी। गुजरात की दो प्रमुख पार्टियों भाजपा व कांग्रेस में कड़ा मुकाबला है। इन दोनों के अलावा एक नई पार्टी आम आदमी पार्टी भी अपनी ताल ठोंक रही है। भाजपा की लक्ष्य है कि वह गुजरात में सातवीं बार भी सरकार बनाए। तो गुजरात विधानसभा चुनाव के रण में भगवा पताका फहराने के लिए यूपी से पांच दिग्गज नेता गुजरात जाएंगे। और अपने राजनीतिक कौशल से गुजरात में कांग्रेस के किले को भेदने में मदद करेंगे। यूपी भाजपा का टारगेट है कि, गुजरात में पूर्ण बहुमत की सरकार बने। गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। सातवीं विधानसभा चुनाव में भाजपा 99, कांग्रेस 77 और अन्य खाते में छह सीटें गई हैं।

पांच दिग्गज का चयन

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में योगी सरकार के तीन मंत्रियों जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, राज्यसभा के मुख्य सचेतक लक्ष्मीकांत बाजपेयी और राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर को इस अहम जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। ये पांच पांडव कांग्रेस के विजयी विधानसभा सीट की नब्ज टटोलेंगे। और कुछ कमजोर नस पकड़ कर चुनाव को भाजपा के पक्ष में करने की कोशिश करेंगे।

कच्छ को अपने रानीतिक कौशल से मत्थेंगे स्वतंत्र देव सिंह

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को कच्छ जिले की अबडासा, मांडवी, भुज, अंजार, गांधीधाम (एससी) और रापर विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में गांधीधाम, भुज, अंजर, मांडवी सीट भाजपा के पास है जबकि अबडासा और रापर में कांग्रेस काबिज है।

महिसागर जिले को संभालेंगे जेपीएस राठौर

भाजपा के प्रदेश महामंत्री, लगातार चार चुनाव में चुनाव प्रबंधन प्रभारी रहे सहकारिता राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर को महिसागर जिले की बालासिनोर, लुणावाडा और संतरामपुर (एसटी) सीट का प्रभारी बनाया है। 2017 में संतरामपुर में भाजपा, बालासिनोर में कांग्रेस, लुनावाडा में निर्दल प्रत्याशी जीता था।

दयाशंकर सिंह को मिला राजकोट जिला

प्रदेश उपाध्यक्ष एवं परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह को राजकोट जिले की राजकोट ग्राम्य (एससी), जसदण, गोंडल, जेतपुर, धोराजी विधानसभा का प्रभारी बनाया है। 2017 में धोराजी और जसदण में कांग्रेस ने चुनाव जीता था। वहीं राजकोट ग्रामीण, गोंडल और जेतपुर में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी जूनागढ़ जिले के प्रभारी

राज्यसभा के मुख्य सचेतक एवं राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत बाजपेयी को जूनागढ़ जिले का प्रभारी बनाया है। विधानसभा चुनाव 2017 में जूनागढ़ की माणावदर, जूनागढ़, विसावदर, मांगरोल में कांग्रेस ने चुनाव जीता था। जबकि भाजपा के हिस्से एक मात्र केशोद सीट आई थी।

विजयपाल सिंह तोमर के जिम्मे सोमनाथ जिला

राज्यसभा सदस्य विजयपाल सिंह तोमर को सोमनाथ जिले की सोमनाथ, तलाला, कोडीनार (एससी) व उना सीट की जिम्मेदारी मिली है। 2017 में ये सभी चार सीटें कांग्रेस की झोली में गई थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में यूपी भाजपा की धमक

ऐसा नहीं है कि, सिर्फ बड़े-बड़े नेता ही गुजरात जा रहे हैं। करीब 200 से अधिक कार्यकर्ता गुजरात में काम करना शुरू कर चुके हैं। अभी और एक हजार कार्यकर्ता गुजरात जाएंगे। आगामी दिनों में प्रदेश भाजपा टीम के साथ क्षेत्रीय टीमों, अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी गुजरात जाएंगे।