4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Updates : कई ज‍िलों में लू का अलर्ट जारी, 17 से बार‍िश की संभावना

Weather Updates उत्‍तर प्रदेश भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्य की क‍िरणें आग बरसा रही हैं। मौसम व‍िभाग ने दो द‍िनों के ल‍िए प्रयागराज, कानपुर देहात, आगरा, बांदा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी सहित कई ज‍िलों में लू का अलर्ट जारी क‍िया है। लखनऊ में 17 से लेकर 20 जून के बीच बार‍िश की संभावना जताई है।

2 min read
Google source verification

उत्‍तर प्रदेश भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूर्य की क‍िरणें आग बरसा रही हैं। मौसम व‍िभाग ने दो द‍िनों के ल‍िए प्रयागराज, कानपुर देहात, आगरा, बांदा, झांसी, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी सहित कई ज‍िलों में लू का अलर्ट जारी क‍िया है। लखनऊ में 17 से लेकर 20 जून के बीच बार‍िश की संभावना जताई है। लखनऊ, कानपुर में आज का अध‍िकतम तापमान 43 ड‍िग्री, बांदा में 44 ड‍िग्री, हमीरपुर में 44 ड‍िग्री, चित्रकूट में 44 ड‍िग्री, गोरखपुर में 38 ड‍िग्री पारा दर्ज क‍िया गया है।

वाराणसी में मानसून दे सकता दस्‍तक

वाराणसी में माना जा रहा है कि, आने वाले दस दिनों में मानसून दस्‍तक दे सकता है। बादलों की सक्रियता होने से बूंदाबांदी की संभावना भी बनी हुई है। प्रयागराज में मौसम विभाग ने अगले सप्ताह बारिश की संभावना जताई है। बारिश के साथ ही आंधी का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है। इसके अनुसार 15 जून या इसके बाद प्रयागराज व आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : Weather Updates : ताजा पश्चिमी डिस्टरबेंस की वजह से पश्चिमी यूपी में होगी बारिश जानें कब

राहत मिलने के आसार नहीं

मेरठ और आसपास के जिलों में बीते नौ दिनों से हीटवेव के चलते घरों से निकलना भी मुश्‍किल हो रहा है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष ने बताया कि, आगामी दिनों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 के आसपास जा सकता है।

यह भी पढ़ें : Weather Updates : यूपी में भीषण गर्मी, जानें कब होगी बारिश

आगरा में गरमी अधिक

आगरा में गरमी काफी है। तो अलीगढ़ में शनिवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखने के बावजूद आसमान सुबह से ही साफ है। केरल में मानसून आ चुके हैं, लेकिन यहां प्री मानसून की आहट भी नहीं है।

Story Loader