2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Rain: IMD का आ गया नया अलर्ट, 3 दिन तक भारी बारिश-वज्रपात की चेतावनी, तूफान मचाएगा तबाही

Heavy rain in UP: यागी तूफान तेजी से यूपी की तरफ बढ़ रहा है। जिससे वह फिर से एक बार कोहराम मचा सकता है। जिसे लेकर राज्य में तीन दिन तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Krishna Rai

Sep 24, 2024

Heavy rain in UP: यूपी में फिर से एक बार मौसम में बड़ा बदलाव होने वाला है। यागी तूफान यूपी में कहर बन सकता है। पश्चिम बंगाल से यागी तूफान उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है । इससे तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। यागी के रुख को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने आने वाले तीन दिन तक उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पिछले सप्ताह भी यागी का असर प्रदेश में देखने को मिला था और कई जिलों में भारी बारिश हुई थी। उसके बाद से मौसम पहले शुष्क हुआ और इस समय अधिकांश हिस्सों में गर्मी बढ़ी है। तापमान में अचानक आए बढ़त के कारण लोगों को भी परेशानी हुई है। हालांकि अगले तीन दिनों में मौसम का नया स्वरूप देखने को मिल सकता है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Heavy rain in UP: यागी तूफान के कारण 17 जिलों में भारी बारिश होने के साथ 30 जिलों में वज्रपात और आंधी तूफान की संभावना है ।
मौसम विभाग ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर , रायबरेली,अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, हमीरपुर,महोबा, झांसी, ललितपुर, में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा इनके अगल बगल के जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह के अनुसार अभी बारिश हैरान करेगी।

समझ से परे हुआ मॉनसून (Heavy rain in UP)
इस साल मॉनसून लोगों की समझ में नहीं आ रहा है। जाते जाते मॉनसून को यागी ने और समय दे दिया है। पिछले कुछ दिनों से यागी तूफान के कारण मॉनसून को टिकने की बातें कही जा रहीं हैं। फिलहाल मौसम जानकारों के अनुसार अब मॉनसून भी अपने अंतिम दौर में है, जल्द ही वह विदाई लेगा, लेकिन मौसम विभाग का अनुमान यह है कि जाते जाते यह भिगो कर ही जाएगा।