6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई कोर्ट ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, अब नहीं पूरा हो पाएगा ड्रीम प्रोजेक्ट

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दिक्कतें बढ़ा दी हैं।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Aug 18, 2018

lucknow

हाई कोर्ट ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, अब नहीं पूरा हो पाएगा ड्रीम प्रोजेक्ट

लखनऊ. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने लगाई होटल निर्माण पर रोक लगा दी है। इस फैसले से अखिलेश यादव के अरमानों पर पानी फिरता नज़र आ रहा है। बता दें कि अखिलेश यादव राजनीति के बाद होटल कारोबार में आने की कवायद में लगे हुए हैं। लेकिन अब हाईकोर्ट के फैसले के बाद अखिलेश यादव का ड्रीम प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही बंद होता दिख रहा हैं।

हाईकोर्ट ने दिया झटका

हाईकोर्ट ने यह मामला खुद संज्ञान में लेते हुए सुनवाई की है। कोर्ट ने फैसला सुनते है होटल बनाने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से भी इस बारे में सवाल भी किया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि हाई सिक्योरिटी जोन में होटल निर्माण की इजाजत कैसे दी गयी? इसके साथ ही मामले की अगली सुनवाई 5 सितंबर तक के लिए स्थगित की गयी हैं। वहीं इस मामले के याचिका कर्ता शिशिर चतुर्वेदी को कोर्ट ने सुरक्षा देने के भी आदेश दिए है।

अखिलेश यादव के कथित होटल के खिलाफ पीआईएल दाखिल की थी
बता दें कि 17 अगस्त को जनहित याचिका दाखिल की गई थी। लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग जैसे हाई सेक्युरिटी जोन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कथित होटल के खिलाफ पीआईएल दाखिल की गयी है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, मुलायम सिंह यादव, जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट समेत कुल 13 लोगों को पार्टी बनाया। हाईकोर्ट में याचिका देने वाले अधिवक्ता शिशिर चतुर्वेदी का आरोप है कि उन पर अपनी पीआईएल वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कई लोग उन पर लगातार मोबाइल पर अपनी याचिका वापस लेने के लिए कह रहे हैं। वहीं याचिकाकर्ता ने खुद की जान को खतरा में बताया है।

हज़रतगंज इलाके में बनना था अखिलेश का होटल
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ के राजनीति के बाद राजधानी लखनऊ में एक शानदार होटल बनाने की खबरें चर्चा जोरों पर है। चर्चाएं यह थी कि इस होटल में अखिलेश के साथ साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव की भी आधी हिस्सेदारी होगी। यह जानकारी तब सामने आई है, जब अखिलेश और डिंपल की ओर से होटेल का नक्शा पास कराने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के पास आवेदन किया। लेकिन होटल बनाने की कवायद शुरू भी नहीं हुई कि विवाद पहले ही शुरू हो गया। अखिलेश यादव और डिम्पल यादव के नाम पर 1 ए विक्रमादित्य मार्ग पर 2005 में 39 लाख रूपए में जमीन खरीदी थी। अब इसकी कीमत करोड़ों में पहुंच चुकी है।