राकेश दीक्षित ने बताया कि होलाष्टक के दौरान विवाह, गृह प्रवेश समेत सभी शुभ काम करना मना होता है। उन्होंने बताया कि जिस लड़की की इस साल शादी हुई होगी उसे भी मायके वापस बुला लिया जाता है। पंडित ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से आपके व्यवहार में निगेटिव एनर्जी आ जाती है। जो आपके जीवन और रहन-सहन को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलि होलाष्टक के दौरान सभी को सावधान रहना चाहिए। राकेश दीक्षित के मुताबिक अगर आप होलाष्टक को नजरअंदाज कर कोई भी शुभ काम इस दौरान करोगे तो उसमें बार-बार बाधा आएगी। आपका वह काम कतई पूरा नहीं हो सकता। इसीलिए पंडित भी होलाष्टक के दौरान किसी भी शुभ काम जैसे शादी, मुंडन, नामकरण, ग्रह प्रवेश जैसे शुभ कामों के मुहुर्त नहीं निकालते।