
UP schools closed
शीतलहर को देखते हुए प्री प्राइमरी से 8 वीं कक्षा तक अवकाश घोषित। लखनऊ शीतलहर को देखते हुए प्री प्राइमरी से 8वीं कक्षा तक अवकाश। बेसिक शिक्षा विभाग ने 6 जनवरी तक अवकाश घोषित किया। 12वीं में संचालित कक्षाओं की समय अवधि में बदलाव। 9वीं से 12वीं कक्षा तक सुबह 10 से 3 बजे तक कक्षाएं होंगी। सभी सरकारी,गैर सरकारी विद्यालय के लिए जारी हुआ आदेश।
जिलाधिकारी आदेश :
लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में शीतलहर चल रही है जिसकी वजह से भयंकर ठण्ड पड़ रही है। जिसको देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से कक्षा 8 तक के क्लास के बच्चों का अवकाश 6.01.2024 तक सुनिश्चित किया गया है। यदि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं संचालित की जा रही है तो उनका समय सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे के बीच ही रखा जाय। उन्होंने कहा कि कड़ाई से आदेश का पालन किया जाये। जो विद्यालय जारी नियमों का पालन नहीं करेंगे, उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
Published on:
02 Jan 2024 07:21 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
