2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS पत्नी ने IAS पती पर लगाए आरोप, हनीमून की रात पता चला पती है शारीरिक कमजोर, दर्ज कराया मुकदमा

अपनी शिकायत में आईएएस महिला अधिकारी ने कहा है कि उसने बचत व आए से तीन संपत्तियां खरीदनी हैं। कुछ बैंक से लोन भी लिया है। इन संपत्ति पर अपना नाम चढ़ाने के लिए पति ने साजिश रची व गलत वित्तीय तथ्य दिखाकर जबरदस्ती अपना नाम दर्ज करवा लिया और संपत्ति के संयुक्त मालिक बन गए।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 02, 2022

ias_2.jpg

राजधानी लखनऊ में एक आईएएस दंपत्ति का विवाद सामने आया है जिसके बाद महिला आईएएस अधिकारी ने गोमतीनगर थाने में आईएएस पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। गोमती नगर निवासी आईएएस अधिकारी ने पति पर प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवाया है। गोमती नगर थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाए गए हैं कि पति ने महिला आईएएस अधिकारी को मारा-पीटा और फर्जीवाड़ा कर लाखों रुपए हड़प लिए। अपनी शिकायत में महिला आईएएस अधिकारी ने पति पर धोखाधड़ी से संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में एफआइआर दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

विपुल खंड में रहते हैं दोनों

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गोमती नगर विपुल खंड में आईएएस दंपत्ति का घर है जहां पर दोनों रहते हैं। पति रिटायर हो चुके हैं जबकि पत्नी की तैनाती महत्वपूर्ण पद पर है। आईएएस महिला अधिकारी ने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अपनी शिकायत में आईएएस पत्नी ने पति के शारीरिक रूप से कमजोर होने का जिक्र भी किया है। शिकायत में आईएएस महिला अधिकारी ने कहा है कि अपनी कमी को छिपाने के लिए पति महिला की प्रताड़ना करते हैं। महिला ने परिवार की इज्जत के साथ सब कुछ सहा, उसके बावजूद भी पति महिला की पिटाई करते हैं। यहां तक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी दूसरी शादी करने की धमकी भी देते हैं। ‌

ये भी पढे़ं: केशव मौर्या को चुनौती देंगी अनुप्रिया की बहन पल्लवी पटेल, आरपीएन सिंह से डरे स्वामी प्रसाद मौर्या, बदली सीट

पति और पत्नी के बीच है संपत्ति का विवाद

अपनी शिकायत में आईएएस महिला अधिकारी ने कहा है कि उसने बचत व आए से तीन संपत्तियां खरीदनी हैं। कुछ बैंक से लोन भी लिया है। इन संपत्ति पर अपना नाम चढ़ाने के लिए पति ने साजिश रची व गलत वित्तीय तथ्य दिखाकर जबरदस्ती अपना नाम दर्ज करवा लिया और संपत्ति के संयुक्त मालिक बन गए।

ये बी पढ़ें: एकतरफा प्यार की कहानी, इश्क के नशे में लड़ा बना लड़की, बुर्के से निकाला तमंचा