प्रोफेसर अग्रवाल ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि अक्टूबर तक देश में कोरोना के एक्टिव केस 15 हजार के करीब रहेंगे। उस समय केवल तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल, कर्नाटक, असम, अरुणाचल समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में ही कोरोना संक्रमण की मौजूदगी रहेगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका अब न के बराबर है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अक्टूबर तक तक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस इकाई अंक तक पहुंच जाएंगे।