
India Most Popular Chief Ministers: भारत का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री कौन है? इसकी सर्वे रिपोर्ट सामने आ गई है। इसके काफी दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस का नाम है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सर्वेक्षण का उद्देश्य देश के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता और स्वीकार्यता का आंकलन करना था, जिससे कुछ दिलचस्प नतीजे सामने आए हैं। इसके मुताबिक, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने मुख्यमंत्रियों के बीच लोकप्रियता रेटिंग के मामले में टॉप पांच में जगह बनाई है। उन्हें 41.4 प्रतिशत रेटिंग मिली है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं, जिन्हें 42.6 प्रतिशत रेटिंग मिली है।
तीसरे नंबर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हैं, जिन्हें 48.6 प्रतिशत रेटिंग मिली है। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं, जिन्हें 51.3 प्रतिशत रेटिंग मिली है। वहीं, सबसे पहले नंबर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक हैं, जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें 52.7 प्रतिशत रेटिंग मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वे में दूसरे नंबर के लोकप्रिय नेता है, लेकिन फरवरी 2024 में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल किया था। उनके X अकाउंट के 27.4 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) (95.2 मिलियन) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) (34.4 मिलियन) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बन गए हैं।
फरवरी 2024 में ही हुए एक सर्वे में 46.3 प्रतिशत लोगों ने यूपी के सीमए योगी आदित्यनाथ को सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री माना। अगस्त 2023 में हुए सर्वे में 43 प्रतिशत लोगों ने बेस्ट मुख्यमंत्री माना था। दरअसल, योगी आदित्यनाथ के काम करने का तरीका लोगों को काफी पसंद है।
Updated on:
18 Feb 2024 04:21 pm
Published on:
18 Feb 2024 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
