30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन में भारतीय Help Line नंबर जारी, 5 में से किसी पर भी करें बात…

Helpline Number in Ukraine दुनियाभर की निगाहें इस समय रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर टिकी हुई हैं वहीं भारत सरकार भी लगातार अपने नागरिकों को वहाँ से निकालने का प्रयास कर रही है। भारत की ओर से यूक्रेन जाने वाले ज़्यादातर मेडिकल स्टूडेंट ही होते हैं। इनके अलावा पर्यटक भी बड़ी संख्या में वहाँ जाते हैं। भारत सरकार ने हेल्प लाइन जारी करते हुए धैर्य बनाए रखने की सलाह दी।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Dinesh Mishra

Feb 25, 2022

Indian Student Pics in Block with File Photo of Russian Army in Ukraine

Indian Student Pics in Block with File Photo of Russian Army in Ukraine

एक आंकड़े के मुताबिक लगभग 16 हज़ार से अधिक संख्या में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए भारतीय स्टूडेंट वहाँ हैं। इनमें 2 हज़ार से ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। जिनमें जौनपुर, आजमगढ़, आगरा, मेरठ, मुरादाबाद जैसे शहरों से बच्चे पढ़ने गए हैं। वहीं भारत सरकार ने आज एक एडवायजरी जारी करते हुए एमरजेंसी नंबर जारी कर दिया है। जिससे भारत के लोग सीधे अपने लोगों से बात कर सकते हैं।

यूक्रेन-रूस की लड़ाई में फंसे भारतीय स्टूडेंट

यूक्रेन रूस के जंग शुरू होने के बाद अब भारत की सबसे बड़ी चुनौती अपने लोगों को वहाँ से निकालना है। जो कि 16 हज़ार से ज्यादा हैं। इनमें इंजीनियरिंग और मेडिकल स्टूडेंट ज़्यादातर फंस गए हैं। रूस के बॉर्डर एरिया के शहरों में हालात तनावपूर्ण हैं। वहीं, पोलैंड से सटे हुए शहरों में भी गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है। सड़कें और बाजार सेना के कब्जे में हैं। सिर्फ 8 घंटे में इन शहरों के हालात बदल चुके हैं।

यह भी पढे: यूक्रेन में फंसें Indian Student: अचानक शुरू हो गयी बमबारी, हिल गयी इमारत हमारी

यूक्रेन रूस की जंग में

यूक्रेन की राजधानी कीव में मौजूद भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन में लगातार बढ़ रहे तनाव और अस्थिरता को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों, सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ दें। भारतीय छात्रों को सलाह दी जाती है कि चार्टर फ्लाइट की जानकारी के लिए संबंधित स्टूडेंट कॉन्ट्रैक्टर्स से संपर्क बनाकर वापस जाने का प्रयास करते रहे। इसकी जानकारी एम्बेसी के साथ भी साझा करें।

Helpline Number in Ukraine

भारत सरकार ने शुक्रवार दोपहर में हेल्प लाइन जारी कर दी है। जिससे भारत के लोग अपने परिजनों से और बच्चों से सीधे बात कर सकें।

A +380997300483

B +380997300428

C +38 0933980327

D +38 0635917881

E +38 0935046170

यूक्रेन में स्टूडेंट की सबसे बड़ी समस्या महंगी फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे भारतीय स्टूडेंट की सबसे बड़ी समस्या महंगी उड़ान है। आम तौर पर दिल्ली या मुंबई से यूक्रेन यानी कीव एयर पोर्ट के लिए टिकट का रेट 20 हज़ार से 30 हजार रुपए प्रति टिकट होती है। लेकिन इस समय ये टिकट के रेट 60 हज़ार से ऊपर जा रहे हैं। ऐसे में स्टुडेट के लिए वापसी का रास्ता महंगा होता दिखाई दे रहा है।