
Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, गोरखपुर-लखनऊ के लिए आठ अगस्त से एक और इंटरसिटी ट्रेन
खुशखबर। रेलवे ने गोरखपुर-लखनऊ का सफर करने वाले ट्रेन यात्रियों को एक नई सुविधा प्रदान की है। एक और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन आठ अगस्त से रोजाना गोरखपुर-लखनऊ के बीच चलेगी। रेलवे बोर्ड इसकी मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन गोरखपुर से गोमतीनगर स्टेशन (लखनऊ) तक चलाया जाएगा। इस ट्रेन में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। कोविड काल में गोरखपुर-गोमतीनगर पैसेंजर ट्रेन बंद कर दी गई थी। अब उसी गोरखपुर-गोमती नगर पैसेंजर ट्रेन को एक्सप्रेस बनकर चलाई जा रही है।
खुशखबर, गोरखपुर लखनऊ ट्रेन यात्रियों भारी सुविधा
गोरखपुर से गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर में छूटेगी। इस वक्त सिर्फ एक ट्रेन आम्रपाली है बाकी राजधानी लखनऊ के लिए कोई ट्रेन नहीं है। ऐसे में यह ट्रेन यात्रियों के लिए काफी मुफीद होगी। चूंकि यह ट्रेन गोरखपुर से ही बनकर जाएगी ऐसे में यात्रियों को और सहूलियत होगी।
गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन का टाइम टेबुल
15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 08 अगस्त से रोजाना दिन में 12.30 बजे प्रस्थान कर रात 8.45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। वापसी यात्रा वापसी यात्रा 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस 09 अगस्त से अगले आदेश तक रोजाना गोमतीनगर से सुबह 06.10 बजे प्रस्थान दोपहर 2.30 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच लगाए जाएंगे।
एक अगस्त से रोजाना चलेगी अमृतसर-बनमंखी वाया गोरखपुर एक्सप्रेस
रेलवे की एक नई सूचना यह है कि, अमृतसर-बनमंखी वाया गोरखपुर एक्सप्रेस एक अगस्त से रोजाना चलेगी। गोरखपुर से बनमंखी तक यह पहली सीधी रेल सेवा होगी। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार 14618/14617 अमृतसर-बनमंखी-अमृतसर एक्सप्रेस का संचलन रोजाना एक अगस्त से किया जाएगा। 14618 अमृतसर-बनमंखी एक्सप्रेस अमृतसर से सुबह 06.35 बजे प्रस्थान कर देर रात 3.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे बनमंखी पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 14617 बनमंखी-अमृतसर बनमंखी से 06.30 बजे प्रस्थान कर रात 8.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।
Published on:
24 Jul 2022 10:47 am
