11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना बिजली के पांच घंटे तक जलेगा यह एलईडी बल्ब, कीमत भी नहीं है ज्यादा

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर इन एलईडी बल्ब को आसानी से खरीदा जा सकता है। यह बल्क कई वेरायटी में मार्केट में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 175 से लेकर 700 रुपय तक है। खास बात यह है कि यह बल्ब एलईडी के होते हैं। लिहाजा यह कम बिजली में ही चार्ज हो जाते हैं। जहां एक ओर यह कम बिजली का उपयोग करते हैं वहीं दूसरी ओर कमी बिजली में यह चार्ज हो जाते हैं जिसके बाद यह 5 घंटे तक रोशनी उपलब्ध कराते हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Mar 30, 2022

bulbe2.jpg

लखनऊ. समय के साथ-साथ हमारे आपके द्वारा रोजमर्रा के जीवन में उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी आधुनिक होते जा रहे हैं। आधुनिकता के इस दौर में कई काम काफी आसान हो गए है। इन दिनों मार्केट में मिलने वाले इनवर्टर एलइडी बल्ब काफी चर्चा में बने हुए हैं। यह बल्ब अपने आप में खास हैं। लाइट चली जाने के बाद भी यह बल्ब पांच घंटे तक रोशनी देते हैं। ऐसे में घर में इनवर्टर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और पैसे की बचत होती है।

असल में यह इनवर्टर बल्ब जले समय व रोशनी देने के साथ ही अपने आप को चार्ज कर लेते हैं। ऐसे में जब लाइट चली जाती है तो यह बल्ब जलते रहते हैं और लगभग 5 घंटे तक रोशनी देते हैं। ऐसे में लाइट जाने के बावजूद भी इनवर्टर की आवश्यकता नहीं मिलती है और बल्ब से कमरों में उजाला रहता है।

ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर इन एलईडी बल्ब को आसानी से खरीदा जा सकता है। यह बल्क कई वेरायटी में मार्केट में उपलब्ध है। जिनकी कीमत 175 से लेकर 700 रुपय तक है। खास बात यह है कि यह बल्ब एलईडी के होते हैं। लिहाजा यह कम बिजली में ही चार्ज हो जाते हैं। जहां एक ओर यह कम बिजली का उपयोग करते हैं वहीं दूसरी ओर कमी बिजली में यह चार्ज हो जाते हैं जिसके बाद यह 5 घंटे तक रोशनी उपलब्ध कराते हैं।

ये भी पढ़ें: छोटा सा रजिस्ट्रेशन और सात लाख का मुफ्त बीमा, पत्नी व बच्चों का भविष्य करें सुरक्षित

जानकारों का कहना है कि इनवर्टर एलइडी बल्ब की डिमांड बीते कुछ दिनों में अधिक बढ़ी है। इन बल को ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उपयोगी बताया जा रहा है। बताते चलें आज भी उत्तर प्रदेश में कुछ ऐसे गांव हैं जहां पर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाती। ऐसे में इन बल्बों की मदद से लोगों को फायदा मिलता है। एक बार बल्ब के चार्ज हो जाने के बाद यह काफी देर तक रोशनी उपलब्ध कराते हैं। ऐसे में यह लोगों के बीच पसंद किए जा रहे हैं। सामान्य एलईडी बल्ब की अपेक्षा इन बल्ब की कीमत थोड़ी अधिक जरूर है लेकिन इसके फायदे को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग इनवर्टर एलईडी बल्ब खरीद रहे हैं।

यें भी पढ़ें: नवरात्र से पहले महंगा हुआ जम्मू का हवाई सफर, ट्रेन में सीटें नहीं, जानें क्या है विकल्प