11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2023: ‘देख रहा है ना बिनोद…कैसे सिर्फ कैमरामैन बस लड़कियों को दिखा रहा है’ इकाना स्टेडियम से पोस्टर हुआ वायरल

IPL 2023: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान एक पोस्टर वायरल हुआ। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Priyanka Dagar

Apr 08, 2023

photo_2023-04-08_12-52-00.jpg

आईपीएल-16 के दौरान लखनऊ में खेला गया दूसरा मुकाबला किसी क्रिकेटर के नहीं, फैंस ने नाम रहा। मैच में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की चर्चा तो होती ही रहती है, लेकिन यहां कुछ फैन्स चर्चा में बने रहे। मैच देखने आए लोग कुछ न कुछ कारनामें करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ लखनऊ सुपर जायंट्स और हैदराबाद सनराइजर्स के मैच के दौरान हुआ।

फैंस ने मैच के बीच बनाया कैमरामैन का मजाक
एक शख्स जो केएल राहुल का जबरदस्त फैन था वह अपने दोस्त की पीठ पर बैठकर मैच देखने पहुंचा, तो एक और फैन ने मैच का प्रसारण करने वाले कैमरामैन का ही मजाक बना दिया। ये दोनों ही फैन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को आईपीएल का दूसरा मैच खेला गया। इसमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने दूसरी बार शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। इस मैच के शुरू होने से पहले इकाना स्टेडियम के बाहर मैच देखने के लिए आए दो क्रिकेट प्रेमियों की फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है।

केएल राहुल के दिव्यांग फैन IMAGE CREDIT:

अमेठी से आया राहुल का फैन चर्चा में
दरअसल सुपर जायंट्स के कैप्टन केएल राहुल का एक फैन अमेठी से उन्हें देखने के लिए पहुंचा था। यह दिव्यांग फैन अपने दोस्त की पीठ पर चढ़कर आया। राहुल के इस फैन की चर्चा हर कोई कर रहा है। अमेठी से आए इस दिव्यांग फैन ने कहा वह केएल राहुल को देखने के लिए आए। उन्होंने यह भी कहा कि पहले टिकट काफी महंगी थी, अब सस्ती हुई तो उन्होंने मैच और सबसे मनपसंद क्रिकेटर को देखने का मौका नहीं छोड़ा।

देख रहा है न‌ बिनोद…
इसी मैच के दौरान कई फैन्स पोस्टर लेकर भी आए थे। इनमें से एक पर लिखा हुआ था ‘देख रहा है बिनोद किस तरह कैमरामैन सिर्फ लड़कियों को ही दिखा रहे हैं’। इस फैन का कहना था कि लड़के भी क्रिकेट प्रेमी होते हैं। फोटो और इस फैन की कैमरामैन पर की गई टिप्पणी खूब वायरल हो रही है।

पहले मैच में टिकट महंगी होने के चलते 30 से 50 फीसदी सीट खाली रही थीं। यही वजह है कि दूसरे मैच में सीट को भरने के लिए टिकट को सस्ती कर दिया गया था. पूरे मैच की कोई भी टिकट 14000 रूपए से ऊपर नहीं थी. जबकि सबसे सस्ती टिकट 400 रूपए तक थी. यही वजह है कि दूसरे मैच में ज्यादातर सीटें भरी हुई नजर आई और बड़ी संख्या में देशभर के कोने-कोने से लोग इस मैच को देखने पहुंचे थे।

गौरतलब है कि आईपीएल का 16वां सीजन चल रहा है. आईपीएल 2023 का लीग राउंड 52 दिनों तक चलेगा, जिनमें कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इनमें 70 लीग मैच और चार प्लेऑफ मुकाबले होंगे। लीग राउंड का आखिरी मैच 21 मई को खेला जाएगा। आईपीएल का खुमार युवाओं पर जमकर रंग बरसा रहा है।