10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘घसीटकर लाया जाएगा’, सिंघम IPS अजय पाल शर्मा को TMC नेता से मिली धमकी का पुराना वीडियो फिर वायरल, यहां देखिए

IPS Ajay Pal Sharma Latest News: धाकड़ IPS अजय पाल शर्मा को दी गई धमकी का वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा गया है कि उन्हें घसीटकर लाया जाएगा। देखिए पूरा वीडियो।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Harshul Mehra

May 04, 2026

will ips ajay pal sharma who took dig at tmc leader jahangir remain on deputation in bengal know truth

धाकड़ IPS अजय पाल शर्मा ताजा खबर। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

IPS Ajay Pal Sharma Latest News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की 293 सीटों पर आज यानी 4 मई को मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अप्रत्याशित बढ़त हासिल कर सियासी हलचल तेज कर दी है। इस बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक बहस को और तीखा बना दिया है।

वायरल वीडियो ने बढ़ाई सियासी गर्मी

सोशल मीडिया पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के प्रवक्ता रिजु दत्ता का एक पुराना वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी और चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त पुलिस ऑब्जर्वर अजय पाल शर्मा को लेकर तीखी टिप्पणी की थी। वीडियो में दिए गए बयान अब चुनावी रुझानों के बीच फिर चर्चा में आ गए हैं। वीडियो में वह कहते दिखाई देते हैं, IPS अजय पाल शर्मा को घसीटकर लाया जाएगा।

फालता सीट बनी थी चुनाव का केंद्र

दरअसल, चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले की फालता विधानसभा सीट सबसे चर्चित सीटों में शामिल रही। यहां चुनाव आयोग ने यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा को पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया था। अपनी सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अजय पाल शर्मा ने इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े तेवर दिखाए थे।

बताया जाता है कि वह TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के आवास के बाहर भी पहुंचे थे और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी थी कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा था कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

TMC ने जताई थी आपत्ति

एक बाहरी राज्य के अधिकारी की इस सक्रियता पर TMC ने कड़ा विरोध दर्ज कराया था। पार्टी नेताओं ने इसे भाजपा के इशारे पर की गई कार्रवाई बताते हुए सवाल उठाए थे। इस मुद्दे ने चुनावी माहौल को और अधिक तनावपूर्ण बना दिया था।

रिजु दत्ता का बयान बना चर्चा का विषय

अजय पाल शर्मा की सख्ती के बाद टीएमसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने एक वीडियो जारी कर बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, “हमारी नजर आप पर है और 4 मई के बाद आपको कोई नहीं बचा पाएगा। हम आपको उत्तर प्रदेश से बंगाल ले आएंगे।” यह बयान उस समय काफी विवादों में रहा था।

रुझानों के बाद बदला राजनीतिक माहौल

अब जब 4 मई को मतगणना के रुझानों में भाजपा बढ़त बनाती नजर आ रही है, तो रिजु दत्ता का वही पुराना वीडियो उनके लिए मुश्किल का कारण बन गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को शेयर करते हुए तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देख रहे हैं।

कौन हैं आईपीएस अजय पाल शर्मा?

अजय पाल शर्मा उत्तर प्रदेश कैडर के एक चर्चित IPS अधिकारी हैं, जिन्हें उनके सख्त और तेज-तर्रार अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्हें ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ के रूप में भी पहचान मिली है। मूल रूप से लुधियाना के रहने वाले अजय पाल शर्मा पेशे से बीडीएस डॉक्टर भी रह चुके हैं। उनकी छवि एक निडर और कड़क अधिकारी की रही है।

चुनाव के दौरान बढ़ी थी सियासी तल्खी

पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान उनकी तैनाती ने टीएमसी और भाजपा के बीच जुबानी जंग को और तेज कर दिया था। अब मतगणना के दिन सामने आए रुझानों और वायरल वीडियो ने एक बार फिर इस विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।