7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सात घंटे में लखनऊ से दिल्ली पहुंचाएगी तेजस एक्सप्रेस, विमान जैसी खूबियों से लैस होगी इंडियन रेलवे की यह ट्रेन

तेजस एक्सप्रेस के डिब्बे विमान जैसी खूबियों से लैस होंगे। सभी कोचों में CCTV कैमरे लगाये जाएंगे, इतना ही नहीं कोचों में स्मोक सेंसर भी लगेंगे...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 3 Jan 2018, 12:21 PM IST

Tejas Express

लखनऊ. राजधानी से दिल्ली आने जाने वाले रेलयात्रियों के लिए अच्छी खबर है। इंडियन रेलवे लखनऊ से दिल्ली तक तेजस एक्सप्रेस चलाने जा रही है, जो लखनऊ से आनंद विहार सात घंटे में पहुंचा देगी। IRCTC मार्च में लखनऊ से आनंद विहार के बीच तेजस एक्सप्रेस मार्च में चलायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन से इस ट्रेन को चलाने की अनुमति मिल गई है।

भारतीय रेलवे की यह ट्रेन (तेजस एक्सप्रेस) लखनऊ जंक्शन से सुबह सात बजे से चलेगी, जो दोपहर दो बजे नई दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पहुंचाएगी। तेजस एक्सप्रेस आनंद विहार से शाम को चलेगी और देर शाम को लखनऊ पहुंच जाएगी। तेजस एक्सप्रेस की रफ्तार 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। तेजस एक्सप्रेस गोरखपुर से चलकर आनंद विहार जाएगी। तेजस एक्सप्रेस गोरखपुर से दिल्ली का सफर जहां 11 घंटों में तय कर लेगी, वहीं तेजस एक्सप्रेस को लखनऊ से आनंद विहार तक पहुंचने में सात घंटे का समय लगेगा। अभी तक जो ट्रेनें दिल्ली तक जा रही हैं, ज्यादातर में 12 से 14 घंटे का समय लगता है।

2016 के रेल बजट में चार नई ट्रेनों की घोषणा हुई थी। जिन ट्रेनों की घोषणा हुई थी, उनमें हमसफर एक्सप्रेस और अन्त्योदय एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो चुका है, जल्द ही तेजस एक्सप्रेस शुरू हो जाएगी।

रफ्तार के हिसाब से भरा रंग
तेजस एक्सप्रेस एक विशेष रंग में रंगी होगी। इसे रफ्तार के हिसाब से रंग भरा गया है। इस ट्रेन के सभी कोच गोल्डन रंग से रंगे जा रहे हैं। ट्रेन की बॉडी पर उगता हुआ सूरज बनाया गया है, जिसकी किरणें फैली हुई हैं। इसके अलावा तेजस एक्सप्रेस पर हल्के रंग की पत्तियों की डिजाइन भी बनाई गई है।

विमान जैसी खूबियों से लैस होगी तेजस एक्सप्रेस
तेजस एक्सप्रेस के डिब्बे विमान जैसी खूबियों से लैस होंगे। तेजस एक्सप्रेस के सभी कोचों में CCTV कैमरे लगाये जाएंगे, इतना ही नहीं कोचों में स्मोक सेंसर भी लगेंगे। स्मोक सेंसर का फायदा यह होगा कि अगर ट्रेन के किसी भी कोच में कहीं से भी धुआं उठता है तो ट्रेन के गार्ड और लोको पायलट को पता चल जाएगा। इससे बड़ी दुर्घटना को भी रोका जा सकेगा। तेजस एक्सप्रेस के डिब्बे आरसीएफ कपूरथला में तैयार किया जा रहे हैं। जल्दी इन डिब्बों को ट्रायल के लिए लखनऊ लाया जाएगा।