13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ISIS का भारतीय चीफ एएमयू का पूर्व छात्र निकला,’WhatsApp group’ के जरिये AMU छात्रों से जुड़ा

ISIS: शाहनवाज और रिजवान की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर UP ATS ने भी 3 नवंबर को दर्ज किया था मुकदमा।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Ritesh Singh

Mar 22, 2024

AMU

AMU

आईएस के फरार आतंकी और भारतीय आईएस चीफ हरीश फारूकी उर्फ हरीश अजमल को साथी सहित असम एटीएस ने गुवाहाटी के धुबरी से गिरफ्तार किया है। एएमयू का पूर्व छात्र होने के नाते वही आईएस के अलीगढ़ माड्यूल्स को ऑपरेट कर रहा था। वह ( 'WhatsApp group) व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये एएमयू छात्रों से जुड़ा था। इसी ग्रुप से जुड़े छह से अधिक एएमयू छात्र पिछले दिनों में एजेंसियों द्वारा दबोचे गये।

यह भी पढ़े : Transport Corporation Holi Alert : होली पर शत-प्रतिशत 'on-road' होंगी परिवहन निगम की बसें

आईएस पर काम करते हुए एजेंसियों की नजर में एएमयू छात्रों के संगठन सामा (स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) का नाम आया। जिसमें व्हाट्सएप ग्रुप ( 'WhatsApp group ) के जरिये सूचनाओं का आदान प्रदान, बातचीत होती थी। पता चला कि इसी ग्रुप में जुड़े एएमयू के तमाम पूर्व व वर्तमान छात्र आईएसआईएस हैंडलरों के संपर्क में पाए गए और आईएस से जुड़कर काम करने लगे। सुरक्षा एजेंसियों ने आईएस के इस अलीगढ़ माड्यूल्स पर काम करते हुए गिरफ्तारियां कीं। इसी ग्रुप के सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद इनके भारतीय चीफ के रूप में हरीश फारूकी का नाम सामने आया था। जिसकी लगातार तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़े : वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए लोगों को करें जागरुक: मंडलायुक्त

सबसे पहले एनआईए ने झारखंड के लोहरदगा में एएमयू के एक छात्र फैजान की गिरफ्तारी की। उसका एक अन्य साथी भी बाद में पकड़ा गया। इसी बीच अक्तूबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पुणे मॉड्यूल्स के शाहनवाज, रिजवान सहित तीन की अलग-अलग शहरों से गिरफ्तारी की थी। उनके संबंध में उजागर हुआ कि एएमयू के छात्र संगठन सामा (स्टूडेंट्स ऑफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी) से जुड़े कुछ छात्र उनके संपर्क में हैं। शाहनवाज और रिजवान की जांच में मिले तथ्यों के आधार पर यूपी एटीएस ने भी 3 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़े : Video: लखनऊ में लड़कियों की जमकर मारपीट देखें वीडियो

इसी मुकदमे में छात्र अब्दुल्ला अर्सलान और माज बिन तारिक को अलीगढ़ से गिरफ्तार किया।पूर्व छात्र वजीहुद्दीन को झारखंड से पकड़ा। वह यहां कोचिंग चलाता था। फिर पूर्व छात्र फराज, कोर्ट में हाजिर हुआ मौजूदा छात्र अब्दुल समद मलिक जेल गया। फिर फैजान पकड़ा गया। बाद में फैजान बख्तियार, नावेद सिद्दीकी, अरशद वारसी की गिरफ्तारी हुई। इस तरह अब तक पुणे माड्यूल में नौ और कुल ग्यारह की गिरफ्तारी हुई है।


मूल रूप से देहरादून निवासी हरीश फारूकी एएमयू में कब और कहां तक पढ़ा है। ये तो अभी तक साफ नहीं हुआ। मगर जांच में साफ हुआ है कि वह एएमयू का छात्र रहा है और वह व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये सामा नामक छात्र संगठन से जुड़ा था। वह झारखंड से गिरफ्तार कोचिंग संचालक पूर्व छात्र वजीहउद्दीन के जरिये ही नए छात्रों को जुड़वाता था और अलीगढ़ मॉड्यूल्स को ऑपरेट करने के साथ देश विरोधी गतिविधियों को संचालित करता था। साथ में आईएस की विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा था। इसका मुख्य मकसद भारत में आईएस की जड़े मजबूत करना था।

यह भी पढ़े : एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ ADO पंचायत को पकड़ा

इस संदर्भ में आईजी रेंज अलीगढ़ शलभ माथुर ने बताया कि असम में आईएस के भारतीय चीफ हरीश फारूकी की गिरफ्तारी हुई है। उसका अलीगढ़ से नाता बताया गया है। इस विषय में खुफिया एजेंसियों की मदद से जानकारी जुटाई जा रही है। स्थानीय गतिविधियां भी दिखवाई जा रही हैं। बाकी एजेंसियां जो मदद मांगेंगी की जाएगी।सबसे आश्चर्य की बात यह है कि एएमयू के छात्र लगातार आईएस से जुड़ने पर गिरफ्तार हुए। अब उनका सरगना गिरफ्तार हुआ। मगर आज तक एएमयू स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।