24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंटरनेशनल सुविधाओं से लैस 10 सालों में देश का सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा जेवर, जानें क्या होंगी सुविधाएं   

Jewar Airport: लखनऊ में सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के भूमि प्रदाता किसानो के साथ अपने आवास पर बैठक की। सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट की सुविधाओं के बारे में बताया। आइये बताते हैं जेवर में पर क्या-क्या सुविधाएं होगी ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 20 Dec 2024, 8:50 PM IST

Jewar Airport

Jewar Airport

Jewar Airport: बहुत जल्दी उत्तर प्रदेश को एक नया स्मार्टसिटी मिलने वाला है। जेवर एयरपोर्ट को लेकर सीएम योगी ने बडा ऐलान किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसानों के साथ बातचीत की।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

सीएम योगी ने किसानो को संबोधित करते हुए कहा कि तीन प्रस्ताव थे मेरे पास। दो उत्तर प्रदेश के थे, भारत सरकार के पास एक दूसरे राज्य का भी प्रस्ताव था। उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बने और वह भी जेवर में बने यह हमने तय कर लिया था। कैबिनेट से प्रस्ताव पास कराकर भारत सरकार को भेजवाया।

Jewar के आगे सब फेल

सीएम योगी ने कहा कि ज्यादा समय नहीं मात्र दस वर्ष के बाद देश के अंदर सबसे विकसित क्षेत्र होने जा रहा है आपका जेवर। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है बाकी सब फेल हो जाएंगे। पांच रनवे बन रहे हैं। पहला रनवे अप्रैल में शुरू होगा अभी उसकी ट्रायल चल रही है।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी को हटाने के लिए हाई कोर्ट में याचिका, जज शेखर यादव के बयान का किया था समर्थन

क्या होगी सुविधाएं 

जेवर क्षेत्र में जो भी सामान बनेगा, जो भी प्रोडक्शन होगा वो देश और दुनिया में वही से कार्गो विमान से जायेगा। किसानो के फल, सब्जी और अनाज वहां से दुनिया में कही लेकर जा सकते हैं। वहां पर बहुत सारी सुविधाएं मिलने वाली हैं। रैपिड रेल, मेट्रो, हाई स्पीड ट्रेन वहां आएगी।