11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका गांधी पर जेपी नड्डा का हमला, कहा- उन्होंने कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड की विरासत को आगे बढ़ाया

प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव व पूर्वी यूपी का चुनाव प्रभारी बनाए जाने की औपचारिक घोषणा से सियासी गलियारी में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jan 23, 2019

priyanka Nadda

priyanka Nadda

लखनऊ. प्रियंका गांधी वाड्रा को कांग्रेस का महासचिव व पूर्वी यूपी का चुनाव प्रभारी बनाए जाने की औपचारिक घोषणा से सियासी गलियारी में हड़कंप मच गया है। 2019 चुनाव से पहले कांग्रेस के इस बड़े कदम से सत्ता पक्ष हैरान है और कांग्रेस पर निशाना साधा रहा है। इस कड़ी में भाजपा से यूपी के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी प्रियंका गांधी पर हमला बोला है और कांग्रेस के इस फैसले को राहुल गांधी के कमजोर नेत्रत्व का नतीजा बताया है।

ये भी पढ़ें- ईवीएम हैकिंग पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, चुनाव आयोग से की बड़ी अपील

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि प्रियंका गांधी आधिकारिक तौर पर कांग्रेस की महासचिव बन गई हैं, लेकिन सभी जानते हैं कि यह घरेलू कंपनी कैसे काम करती है। कांग्रेस की ओर से यह पहली आधिकारिक घोषणा भी है कि राहुल गांधी असफल रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि इस परिवारवादी सोच के बारे में उनके क्या विचार हैं।

ये भी पढ़ें- चंद्रशेखर उर्फ रावण का लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, साथ ही कहा- इसे मसलकर 6 इंच का कर देंगे, बुद्धि खराब हुई तो....

नड्डा ने किया ट्वीट-

इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस पर तंज कसा और दोबारा मोदी की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा-

"एक ही परिवार को रोज़गार,

क्यूँकि इस पार्टी में नहीं कोई जनाधार।

भैया, दीदी, मम्मी, पापा

सबने मिलकर डाला डाका।।

जनता जाने ये सारे विचार

अबकी बार फिर से आएगी मोदी सरकार।।"

प्रियंका ने कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड की विरासत को आगे बढ़ा दिया-

वहीं अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा, "प्रियंका गांधी ने गांधी कांग्रेस प्राइवेट लिमिटेड की विरासत को आगे बढ़ा दिया है और आधिकारिक रूप से वह अब कांग्रेस की महासचिव बन गई हैं। कांग्रेस की ओर से यह पहली आधिकारिक घोषणा है कि उन्हें राहुल गांधी के नेतृत्व पर भरोसा नहीं है।"