4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर कौन है ओजस देसाई, जो कनिका कपूर के साथ होटल ताज में रुका, इस नए खुलासे ने सभी के छुड़ाए पसीने

16 मार्च को ओजस ने भी कनिका के जाने के कुछ देर बाद ही होटल चेक आउट किया था...

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Mar 23, 2020

आखिर कौन है ओजस देसाई, जो कनिका के साथ होटल ताज में रुका, नए खुलासे ने सभी के छुड़ाए पसीने

आखिर कौन है ओजस देसाई, जो कनिका के साथ होटल ताज में रुका, नए खुलासे ने सभी के छुड़ाए पसीने

लखनऊ. लखनऊ के सैकड़ों लोगों की जान सांसत में डालने वाली पीजीआई में भर्ती गायिका कनिका कपूर की तबीयत स्थिर है। रविवार को केजीएमयू में कनिका की कोरोना की जांच पॉजिटिव पाई गई है। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान के मुताबिक कनिका को बेहतर इलाज दिया जा रहा है। कनिका के घरवाले और करीबी कोरोना की रिपोर्ट को निगेटिव बता रहे थे। जिसके संज्ञान में पीजीआई द्वारा दोबारा जांच कराई गई। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कनिका को डॉक्टर और अन्य स्टाफ लगातार नजर रखे हुए हैं। कनिका लगातार बाहर का भोजन खाने की जिद कर रही है। स्टाफ के प्रति उसका बर्ताव अच्छा नहीं है, जिसके चलते कर्मचारियों में काफी रोष है। वहीं इस बीच कनिका को लेकर एक और खुलासा हुआ है, जिसने सभी के पसीने छुड़ा दिये हैं। अब सामने आया है कि कनिका के साथ मुम्बई का आर्कीटेक ओजस देसाई भी होटल पहुंचा था और वह भी दो दिन होटल ताज में रुका था।

11 नजदीकी रिश्तेदारों की रिपोर्ट निगेटिव

बालीवुड गायिका कनिका कपूर के 11 नजदीकी रिश्तेदारों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद और उनकी पत्नी समेत 43 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कनिका के संपर्क में कुल 157 लोगों की सूची स्वास्थ्य विभाग ने तैयार की है। यह लोग विभिन्न पार्टियों में शामिल हुए थे। कनिका कपूर के पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में रहने वालों के नमूने स्वास्थ विभाग की टीमें एकत्र कर रही है। इसमें चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, पूर्व मंत्री जितिन प्रसाद आदि भी शामिल थे। उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री की रिपोर्ट शनिवार को ही आ गई थी।

कनिका के साथ रुके ओजस की तलाश

वहीं इस बीच सामने आया कि कनिका के साथ मुम्बई का ओजस देसाई भी होटल पहुंचा था और वह भी दो दिन होटल ताज में रुका था। 16 मार्च को ओजस ने भी कनिका के जाने के कुछ देर बाद ही होटल चेक आउट किया था। ओजस कनिका प्रकरण के तूल पकड़ने के बाद भी सामने नहीं आया है। ऐसे में पुलिस यह जानना चाह रही है कि ओजस भी तो कहीं संक्रमित नहीं हो गया। पुलिस के मुताबिक ओजस आर्कीटेक है और मुम्बई में रहता है। होटल ताज बंद होने की वजह से उसके बारे में ज्यादा ब्योरा पुलिस को नहीं मिल सका है। वहीं पुलिस पार्टी में शामिल हुए 198 लोगों को चिन्हित कर चुकी थी। इनके बारे में भी सभी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: जिन्हें हटा न सके खुद मोदी और योगी, उन्हें भी एक झटके में भगा दिया कोरोना ने