
Kaushal Kishore
पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के पुत्र आयुष के खुद पर गोली चलवाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। सांसद की बहू ने बड़े खुलासे करते हुए बताया है कि सांसद को पता था कि आयुष खुद पर गोली चलवाने वाला है। इसी के साथ ही बहू ने यह भी बताया कि आयुष अब उसे साथ में नहीं रख सकता। बहू ने सांसद से अपनी जान को खतरा भी बताया है। आयुष फिलहाल फरार चल रहा है।
बीते दिनों कौशल किशोर के पुत्र को गोली लगने के मामले से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था, हालांकि कुछ ही समय में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि आयुष ने खुद पर अपनी पत्नी के भाई से गोली मरवाई थी क्योंकि वह व्यापारी चंदन गुप्ता समेत अन्य को फंसाना चाहता था। वहीं कौशल किशोर का कहना है कि उन्होंने आयुष के प्रेम विवाह के बाद से उससे संबंध खत्म कर लिए है। हां, कभी-कभी बात हो जाती है।
पत्नी ने लगाया आरोप
आयुष की पत्नी का आरोप है कि मेरे सामने ही आयुष ने पिता कौशल किशोर को बताया था कि वह खुद पर गोली चलवाएगा व चंदन गुप्ता समेत अन्य को फंसाएगा। गोली लगने के बाद मेडिकल कॉलेड के आयुष को सांसद ने ही फरार करवाया है। आयुष अभी दिल्ली में सांसद के आवास में छिपा हुआ है। आयुष ने पत्नी को यह भी कहा था कि वह अब उसे साथ नहीं रख सकता है।
सांसद ने आरोपों को बताया निराधार-
सांसद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि आयुष की पत्नी झूठ बोल रही है। यदि आयुष ने यह साजिश रची थी, तो उसकी पत्नी को यह कैसा पता चला। उन्होंने कहा कि आयुष की शादी के बाद उन्होंने आयुष से संबंध खत्म कर लिए हैं। गोली लगने के बाद जरूर वह आयुष को देखने अस्पताल गए थे, लेकिन उसे वहां से फरार करने के आरोप पूरी तरह गलत हैं।
Published on:
07 Mar 2021 02:49 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
