
Keshav Prasad Maurya
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में बाढ़ से आई आफत को देखते हुए राहत कार्यों में तेजी लाई गई है। वहीं बुधवार को राजधानी में भाजपा प्रदेश मुख्यालय से प्रदेश अध्यक्ष एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बाढ़ राहत सामग्री से भरे वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता कर रही सरकार-
राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि बाढ़ पीढ़ितों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। हमारी सरकार एवं पार्टी बाढ़ पीड़ितों की हर संभव सहायता कर रही है। इसके मद्देनजर रोजाना अलग-अलग स्थानों से राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों के लिए रवाना की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि आज बुधवार को हम बलरामपुर के लिए यह राहत सामग्री रवाना कर रहे हैं। वहीं कानपुर से भी अन्य बाढ़ प्रभावित जिलों के लिए आज राहत सामग्री भेजी जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश से अपने-अपने क्षेत्र से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री जुटाकर जरूरी स्थानों पर भेज रहे हैं।
राहत सामग्री में ये चीजें शामिल-
बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य पदार्थों जैसे दाल, आटा, चावल, नमक, बिस्कुट, नमकीन, चाय, टार्च, चीनी, मोमबत्ती, माचिस, दवाईयां, ओ.आर.एस. घोल जैसी वस्तुएं भेजी जा रही है। मौर्य ने कहा बीजेपी ने एक राजनैतिक दल के तौर पर हर प्राकृतिक आपदा के समय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को निभाया है।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, धर्मवीर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, विजय बहादुर पाठक, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
कई गांव हुए जलमग्न-
गौरतलब है कि नेपाल द्वारा छोड़ गए पानी से प्रदेश में कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। कई गांव जलमग्न हो गए हैं, तो कई लोगों की इसमें मौत हो गई है। सीतापुर, बलरामपुर, बहराईच व अन्य जिलों से जुड़़े गांव में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। घरों के डूबने के चलते कई लोगों ने पलायन करना भी शुरू कर दिया है।
Published on:
23 Aug 2017 04:17 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
