18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- सत्ता वियोग में राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन के शिकार

Keshav Prasad Maurya statement on Rahul Gandhi : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के AI वाले बयान पर पलटवार किया है।

2 min read
Google source verification

केशव प्रसाद मौर्या ने राहुल गांधी पर दिया बयान, PC- IANS

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एआई समिट पर दिए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सत्ता वियोग में राहुल गांधी फ्रस्ट्रेशन के शिकार हो गए हैं।

राहुल गांधी ने एआई समिट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि भारत की प्रतिभा और डेटा का लाभ उठाने के बजाय, एआई शिखर सम्मेलन एक अव्यवस्थित पीआर तमाशा है। भारतीय डेटा बिक्री के लिए है। चीनी उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राहुल गांधी सत्ता से बाहर होने की वजह से फ्रस्ट्रेटेड हैं। जैसे उन्हें भारत की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही, वैसे ही अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश की तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही। एआई समिट को लेकर देश में इतना उत्साह है। दुनिया में हर कोई जानता है कि अगर एआई के लिए कोई ग्लोबल हब है, दुनिया का सेंटर है, तो वह भारत है।

सीमा रक्षा में सशक्त है हमारी सेना

उन्होंने कहा कि सीमा की रक्षा करने के लिए हमारी सेना सशक्त है। विश्व में अगर भारत को अपना स्थान स्थापित करना है तो हर क्षेत्र में आगे आना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में एआई समिट एक लंबी छलांग है। इस समिट का दूरगामी परिणाम निकलेगा। भारत मंडपम एआई समिट की वजह से हाउसफुल रहा है।

महाराष्ट्र सरकार का फैसला स्वागत योग्य

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुसलमानों के 5 प्रतिशत आरक्षण को खत्म करने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैंने अभी यह फैसला नहीं देखा है। लेकिन, मैं केवल यह कह सकता हूं कि अगर ऐसा किया गया है तो स्वागतयोग्य है। संविधान ने धर्म के आधार पर आरक्षण को खारिज कर दिया है। डॉ. भीमराव अंबेडकर ने धर्म के आधार पर कुछ भी देने पर रोक लगाई थी। अगर यह फैसला लिया गया है, तो मैं इसका स्वागत करता हूं। मैं देवेंद्र फडणवीस और उनकी सरकार को बधाई देता हूं।