7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकल फॉर वोकल से शुरू किया स्टार्टअप, पहली साल में ही 2 करोड़ का व्यापार, जानिए सफलता की कहानी

Startup in UP: डिजिटल और तकनीकी जमाने के अनुसार युवाओं की एक टीम ने लोकल फॉर वोकल का सही इस्तेमाल किया है। इसके तहत प्रदेश चार बड़े शहरों के स्थानीय विक्रेताओं को जोड़कर करीब 2 करोड़ के टर्नओवर का व्यापार स्थापित कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Snigdha Singh

•

Updated: 21 Apr 2022, 4:58 PM IST

Know About Devashish Ohlocal Startup Success Story

Know About Devashish Ohlocal Startup Success Story

पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन मार्केटिंग की डिमांड बढ़ी है। ऑनलाइन मार्केट अब धीरे धीरे गांवों से भी जुड़ने लगा है। कई मायनों में इसके फायदे भी हैं, लेकिन दूसरी तरफ इससे स्थानीय दुकानदारों को नुकसान भी हो रहा है। लेकिन दोनों को बढ़ावा देने के प्रदेश में एक युवा ने नया स्टार्टअप शुरू किया है। इससे न केवल आम लोगों की बचत होगी बल्कि स्थानीय विक्रेताओं को भी बढ़ावा मिलेगा।

दसअलर, भारत सरकार के ‘वोकल फार लोकल’ अभियान का देश के युवाओं पर कितना गहरा असर हुआ है, इसका एक उदाहरण मेरठ के देवाशीष गोयल हैं। इन्होंने ‘नये भारत की नई दुकान’ मोटो के साथ उद्यमिता में कदम रखा और शुरुआत हुई ‘ओहलोकल’ (ohlocal) की। यह अपनी तरह का देश का पहला आनलाइन टु आफलाइन लोकल मार्केटप्लेस है जो स्थानीय दुकानदारों को ग्राहकों से जोड़ता है। देवाशीष के अनुसार तो वे स्थानीय विक्रेताओं एवं खरीददारों के बीच की खाई को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आम लोगों को भी कीमतों में 20 से 30 फीसदी तक फायदा होता है। एक साल में मात्र तीन से चार शहरों से दो करोड़ का व्यापार खड़ा कर दिया।

यह भी पढ़े -क्या आप भी जानते हैं भारत कौन था पहला आईएएस, कितना होता है पॉवर, क्या मिलती हैं सुविधाएं

स्थानीय विक्रेताओं को ऐसे मिला मौका

देवाशीष ने बताया कि इस उनके प्लेटफार्म से चार शहर नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और गुरुग्राम के 200 से ज्यादा सेलर्स जुड़े हैं, जो इलेक्ट्रानिक्स, होम अप्लायंसेज, मोबाइल फोन, लैपटाप, फर्नीचर, बर्तन एवं अन्य उत्पादों में डील करते हैं। बता दें ई-कॉमर्स प्लेटफार्म कहीं अधिक फीस चार्ज करते हैं। जबकि ओह लोकल में कीमतें कई 4-5 हजार रुपए कम रहती है।

यह भी पढ़े - राजा भैया के चचेरे भाई नहीं हैं अक्षय प्रताप सिंह, जानिए इन दोनों राजकुंवर की जुगलबंदी की क्या है कहानी

लखनऊ और कानपुर में भी होगी शुरू

ओह लोकल के फाउंडर देवाशीष बतातें हैं कि लखनऊ और कानपुर के भी विक्रेताओं को भी ओह लोकल से जोड़ा जा रहा है। लखनऊ में ऑफिस तैयार हो रहा है। अभी टीम के सदस्य स्थानीय विक्रेताओं से संपर्क कर रहे हैं। करीब 80-90 विक्रेताओं को जोड़ा जाएगा।