
सावन में हरी चूड़ियों का अनोखा महत्व, जानें क्या है हरे रंग का किस्मत कनेक्शन
लखनऊ. सजती है कलाई पर हरी चूड़ियां, इनकी धड़कन बढ़ाती है दिल की धड़कन। खनखनाती चूड़ियों के रंगों की आभा और आकर्षण का सावन मास में बड़ा महत्व होता है। सावन (Sawan) का पवित्र महीना 17 जुलाई से शुरू हो गया है। सावन की अपनी एक विशेषता है। यह प्रकृति को सराबोर करती है। शिव भक्तों के लिए यह महीना बड़ा खास होता है लेकिन सुहागिनों के लिए भी यह किसी पर्व से कम नहीं होता। सावन मास में हरे रंग का बड़ा महत्व है। सुहागिनें हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैंं। इसके पीछे एक बड़ा कारण है।
मान्यातानुसार हरे रंग का महत्व
प्रकृति का रंग हरा है। इसलिए इस माह में हरे रंग को पहनने का बड़ा कारण ये है कि इसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है। सावन में शिव पूजा करने का विधान है, इसलिए महिलाएं हरे रंग की चूडि़यां पहनती हैं, जिससे उन्हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिले। सावन मास में भगवान शिव को जो बेल या धतूरा चढ़ाया जाता है, वो भी हरे रंग का होता है। हरा रंग भगवान शिव को भाता है। ऐसी मान्यता है कि सावन में हरे रंग को पहनने से वे खुश होते हैं।
हरे रंग के पीछे एक और मान्यता है। धर्मग्रंथों में हरियाली की पूजा होती रही है। पेड़ों आदि की पूजा का विधान है। ऐसा कर व्यक्ति प्रकृति के प्रति अपना आभार व्यक्त करता है। इसलिए इस रंग को पहनने से प्रकृति का भी आशीर्वाद मिलता है।
करियर के लिए शुभ
बुद्ध ग्रह किसी भी व्यक्ति के करियर और व्यवसाय से जुड़ा होता है। इसलिए इस रंग को धारण करने से मनुष्य को उसके कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होती है।
Published on:
19 Jul 2019 02:36 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
