Petrol Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने बुधवार 11 मई के लिए सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट (Petrol diesel new rates) जारी कर दिए हैं और फिलहाल इनके बढ़ते दामों में राहत जारी है। WTI अब 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है, जबकि ब्रेंट क्रूड को रेट 102.23 डॉलर प्रति बैरल है। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में आज भी राहत देखी गई है। इनमें वृद्धि नहीं की गई है। दरअसल, हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी होती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर इंडियन ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर, इनके दाम जारी करती हैं। आज भी देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 91.45 रुपये है और डीजल ₹ 85.83 लीटर है। आइए जानते हैं कि बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम आज क्या चल रहे हैं।