उधर, शादी के बाद अब गांव फरैरा आए दंपती ने सेवा कार्य के लिए वृद्धाश्रम का निर्माण शुरू कराया है। उन्होंने बताया कि निराश्रित, जरूरतमंदों की सेवा में जीवन की यह दूसरी पारी पूरी करेंगे। वहीं पूर्व उपायुक्त माता प्रसाद सैंथिया ने बताया कि सेवानिवृत्त होने और पत्नी को खो देने से उनकी जिंदगी में खालीपन आ गया था। लेकिन भावेश्वरी से मुलाकात और शादी से सेवा कार्य का उनका संकल्प और मजबूत हुआ है।