वहीं भाजपा पर हमला बोलते हुए अंसारी ने कहा कि यह एक एजेंसी है जिसे बड़े अधिकार प्राप्त है। सरकार जांच को करवा ही सकती है। मैं कोई विजय माल्या तो हूं नहीं। उत्तर प्रदेश में 2022 में भले ही इनकी सरकार बन गई हो लेकिन पूर्वांचल में इनकी करारी हार हुई है। जौनपुर में 9, आजमगढ़ में 10, बलिया 7, गाजीपुर 7, मऊ 4 कुल मिलाकर इन 37 सीटों पर भाजपा को 4 सीटों पर पंक्चर कर दिया गया, जिस कारण से भाजपा हताश है और अपनी हार का बदला ले रही है। 2022 में भाजपा की 55 सीटें कम हो गई है। मैं पूछता हूं कि 2024 में क्या होगा? लाउडस्पीकर गिनवाने से तो कुछ होने वाला नहीं है।