8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2022: परीक्षा कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा, जानें कब तक आएगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने का कार्य संपन्न होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट की घोषणा मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि यूपी बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 10 May 2022, 9:20 AM IST

result.jpeg

UP Board Result 2022 : यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की तरफ से 10वीं और 12वीं की वार्षिक बोर्ड परीक्षा 2021-22 की कॉपियों की जांच पूरी कर ली गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कॉपी चेकिंग का काम 8 मई को ही पूरा हो गया था। जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट की घोषणा भी जल्द ही कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में करीब 50 लाख छात्र शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, ITDC ने निकाली बंपर भर्ती, तुरंत अप्लाई करें

UP Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?

बता दें, यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षा का आयोजन 24 मार्च, 2022 से शुरू किया था। परीक्षा का समापन बीते 13 अप्रैल, 2022 को हुआ था। जिसके बाद से ही छात्र अपने परिणाम के जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 8873 केंद्रों पर किया गया था। साथ ही परीक्षा के बाद यूपी बोर्ड की ओर से 23 अप्रैल 2022 को कॉपी मूल्यांकन का कार्य शुरू किया गया था। यूपी बोर्ड द्वारा कुल 2.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है।

कब तक आ सकता है रिजल्ट

फिलहाल यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां जांचने का कार्य संपन्न होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि रिजल्ट की घोषणा मई के आखिरी सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में की जा सकती है। हालांकि यूपी बोर्ड ने रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। वहीं इस बार बोर्ड ने छात्रों को बोनस अंक भी प्राप्त करने की बात कही है। जिसके अनुसार छात्रों को सिलेबस से बाहर से आए प्रश्नों के लिए बोनस अंक दिए किए जाएंगे। भले ही छात्रों ने उस प्रश्न का उत्तर दिया हो या न दिया हो। साथ ही अच्छी लिखावट के लिए 1 अतिरिक्त अंक भी दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद-विश्वनाथ मंदिर विवादः आज का दिन महत्वपूर्ण, दोनों मामलों पर होगी सुनवाई

ऐसे चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे दसवीं या बारहवीं कक्षा के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।