
आजकल सबके पास अपना वाहन है और ज्यादातर लोग घर से बाहर जाने के लिए इसी का चुनाव करते हैं। अगर आप भी अपने वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं तो बेशक करिए। लेकिन इसके लिए बनाए गए नियमों का पालन करना भी जरूरी है। ये तो आप जानते ही होंगे कि वाहन चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना कितना जरूरी है। बिना इसके अगर आप कहीं जाते हैं तो चालान होने का खतरा बना रहता है। या शायद आपको खुद भी चालान भरना पड़ा होगा। लेकिन हम आपको बता दें कि सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस होने से काम नहीं चलेगा। आपको ध्यान रखना होगा कि आपका डीएल कहीं एक्सपायर हो नहीं हो गया। अगर आपका जबाव हां है तो इसे फौरन रिन्यू कराएं। हालांकि कुछ लोगों को समझ नहीं आता कि कैसे डीएल रिन्यू कराएं? इसलिए वह इस ओर ध्यान नहीं देते। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि आप घर बैठे अपने डीएल यानी ड्राइविंग लाइसेंस को घर बैठे कैसे रिन्यू करा सकते हैं।
स्टेप 1
अगर आपके पास भी ड्राइविंग लाइसेंस है और वो एक्सपायर हो चुका है, तो आपको बिना परेशान हुए इसे रिन्यू करवाने के लिए सबसे पहले परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट Parivahan.gov.in पर जाना है।
स्टेप 2
जैसे ही आप इस वेबसाइट पर जाएंगे, तो आपको यहां कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। इसमें से आपको ‘लाइसेंस रिन्यू’ वाला विकल्प चुनना है।
स्टेप 3
इसके बाद आपके सामने एक आवेदन पत्र आएगा, जिसे आपको डीएल को रिन्यू करवाने के लिए भरना है। इस पत्र में आपको अपना पूरा नाम, ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर, मोबाइल नंबर जैसी कई अन्य जरूरी जानकारियां भरनी है।
स्टेप 4
जानकारियां भरने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं। इसमें आपको अपना एड्रेस प्रूफ, सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और अपने डिजिटली साइन भी यहां अपलोड करने हैं।
Published on:
03 May 2022 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
