17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर जुबां पर सिर्फ स्वतंत्र देव सिंह का नाम, जानें कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह

Swatantra Dev Singh यूपी में आज 25 मार्च को नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पद की शपथ लेंगे। इसके बीच राजनीतिक गलियारों में स्वतंत्र देव सिंह की चर्चा जोरों पर है। हर आदमी जुबां पर सिर्फ स्वतंत्र देव सिंह। आखिर क्यों इतने लोकप्रिय हो रहे हैं स्वतंत्र देव सिंह। जानें उनके बारे में

2 min read
Google source verification
हर जुबां पर सिर्फ स्वतंत्र देव सिंह का नाम, जानें कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह

हर जुबां पर सिर्फ स्वतंत्र देव सिंह का नाम, जानें कौन हैं स्वतंत्र देव सिंह

यूपी में आज 25 मार्च को नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पद की शपथ लेंगे। इसके बीच राजनीतिक गलियारों में स्वतंत्र देव सिंह की चर्चा जोरों पर है। स्वतंत्र देव सिंह मौजूदा वक्त उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैं। स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में यूपी विधानसभा चुनाव 2022 लड़ा गया था। और भाजपा ने 255 सीटें जीती। और अब उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। आईए जानते हैं कि, स्वतंत्र देव सिंह का राजनीतिक कैरियर कैसे शुरू हुआ। कहां के रहने वाले हैं। और किस जाति से उनका सम्बंध है। आइए स्वतंत्र देव सिंह के बारे में ऐसे कई सवालों के जवाब आपको बताते हैं।

मिर्जापुर में जन्म जालौन बनी कर्मभूमि

स्वतंत्र देव सिंह को 16 जुलाई 2019 को भाजपा यूपी प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी गई। स्वतंत्र देव सिंह ओबीसी समुदाय से आते हैं। स्वतंत्र देव सिंह का जन्म मिर्जापुर जिले के ओरी गांव में 13 फरवरी 1964 को हुआ था। पर उन्होंने बुंदेलखंड जिले के जालौन को अपनी कर्मभूमि बनाई। उनके परिवार को कोई व्यक्ति तब तक राजनीति में नहीं था।

यह भी पढ़ें : Yogi Adityanath : 37 साल बाद लगातार दोबारा सीएम बन योगी आदित्यनाथ रचेंगे इतिहास

छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय

छात्र जीवन से स्वतंत्र देव सिंह राजनीति में सक्रिय हो गए थे। डीएवी डिग्री कॉलेज उरई में छात्र संघ (1986) का चुनाव लड़ा और हार गए। बीएससी डिग्री प्राप्त की। और पत्रकार बने पर ज्यादा वक्त तक पत्रकारिता रास नहीं आई और उसे छोड़ संघ के स्वयंसेवक बन गए।

यह भी पढ़ें : यूपी में फिर राजयोगी, विधायक दल के नेता चुने गए योगी आदित्यनाथ, 25 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ

स्वतंत्र देव सिंह का सियासी सफर जानें

1986- आरएसएस प्रचारक
1988-89- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री
1991- भारतीय जनता युवा मोर्चा कानपुर प्रभारी
1994- बुन्देलखण्ड युवा मोर्चा प्रभारी
1996- युवा मोर्चा महामंत्री
1998- भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री
2001- भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
2004- विधान परिषद सदस्य चुने गए
2004-2017- तीन बार महामंत्री, एक बार उपाध्यक्ष

बड़े नेताओं के दिल में बनाई जगह

लोकसभा चुनाव 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीतिक रैलियों (यूपी-बिहार) का मुख्य रणनीतिकार और प्रभारी बनाया गया। और अपने काम से स्वतंत्र देव सिंह ने सभी बड़े नेताओं के दिल में जगह बनाई।

यूपी सरकार में बने थे मंत्री

यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा की भारी विजय के बाद योगी आदित्यनाथ सरकार में स्वतंत्र देव सिंह को परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार की जिम्मेदारी सौंपी गई। लोकसभा चुनाव 2019 में कुर्मी जाति से ताल्लुक रखने वाले स्वतंत्र देव सिंह को मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई। जहां भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीतीं। 16 जुलाई 2019 को स्वतंत्र देव सिंह की काबिलियत को देखते हुए यूपी भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।